अयोध्या में आज 9वां दीपोत्सव मनाया जा रहा है। सीएम योगी ने राम मंदिर में दीप जलाए। इसके बाद दीपोत्सव की शुरुआत की। इसी के साथ राम की पैड़ी पर दीपक जलाए गए। इस दौरान गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अयोध्या के नाम 2 रिकॉर्ड बने। पहला- 26 लाख 17 हजार 215 दीपक एक साथ जलाए गए। दूसरा- सरयू तट पर 2128 अर्चक सरयू की महाआरती की गई। ड्रोन से दीपों की काउंटिंग हुई, जबकि राम की पैड़ी पर लेजर लाइट शो किया गया। 1100 ड्रोन से विशेष शो किया गया। 10 तस्वीरें देखिए- अयोध्या में आज क्या हो रहा, पल-पल की अपडेट के लिए नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए…