25 फोटो में देखें अयोध्या की रिकॉर्ड दीपोत्सव:26 लाख दीये जले, 15 मिनट तक ड्रोन से निगरानी; लेजर शो में दिखे रामायण के प्रसंग

राममय अयोध्या ने 19 अक्टूबर यानी रविवार को 9वें दीपोत्सव में 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड बने। पहला सरयू के किनारे राम की पैड़ी से जुड़े 55 घाट पर 26 लाख 17 हजार 215 दीप जले। जबकि 2128 अर्चकों ने सरयू की महाआरती करके दूसरा रिकॉर्ड बनाया। राम की पैड़ी पर लेजर लाइट शो के जरिए रामायण का प्रसंग दिखाया गया। जबकि 11 सौ ड्रोन से विशेष शो का आयोजन हुआ। इसके बाद नयाघाट पर आतिशबाजी से आसमान जगमगा उठा इससे पहले दीपोत्सव की शुरुआत राम राज्याभिषेक शोभायात्रा से हुई। सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे। जहां उन्होंने हेलिकॉप्टर स्वरूप पुष्पक विमान से उतरे प्रभु राम, सीता व लक्ष्मण का स्वागत किया। उनके रथ को हाथ से खींचा और पूरी भव्यता के साथ उन्हें दीपोत्सव के लिए सजे मंच पर लेकर आए। वहीं शोभायात्रा में 22 झांकियां निकलीं। तस्वीरों में देखें अयोध्या का दीपोत्सव… ————————
ये खबर भी पढ़ें…
दीपावली पर तांत्रिक परंपराएं और जीव बलि; उल्लू-कछुए जैसे जीवों के लिए क्यों काल बन जाती है अमावस्या की रात? दीपावली की रात तांत्रिक सिद्धियों के लिए जानी जाती है। मान्यता है, अमावस्या की रात तंत्र क्रियाओं से मां लक्ष्मी को प्रसन्न किया जा सकता है। यही वजह है कि कुछ खास जीव-जंतुओं के लिए यह रात जानलेवा साबित होती है। विशेषकर उल्लू और कछुए जैसे जीवों के लिए। इनको मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। पढ़िए पूरी खबर