मथुरा के वृंदावन में बीड़ी का कारोबार करने वाले कारोबारी ने शराब पीने से टोकने पर पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। पिता की मौत के बाद बेटे ने खुद को गोली मार ली। परिजन दोनों को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने पिता सुरेश चंद्र अग्रवाल और बेटे नरेश अग्रवाल को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामला थाना कोतवाली वृंदावन इलाके के गौरा नगर कॉलोनी का है। 3 तस्वीरें देखिए… अब पूरा घटनाक्रम विस्तार से पढ़िए….
मामला थाना कोतवाली वृंदावन इलाके के गौरा नगर कॉलोनी में सुरेश चंद्र अग्रवाल (75) पत्नी आशा (70) और अपने तीन बेटों के साथ रहते है। बड़े बेटे दिनेश के नाम से बीड़ी का बड़ा कारोबार है। वह अपनी पत्नी रश्मि और बच्चों के साथ कोलकाता में रहते है। बीड़ी की फैक्ट्री पश्चिम बंगाल के कोलकाता में है। बीच का बेटा नरेश (50) भी यही कारोबार देखता है। नरेश अपनी पत्नी अंशु के साथ यहीं रहता है। उसके दो बच्चे है। बेटी श्रेया मुरादाबाद में मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। बेटा शोर्य बैंगलोर में बीटेक कर रहा है। सबसे छोटा बेटा महेश अपनी पत्नी आशु और बेटा कृष्णा और बेटी रिया के साथ रहता है। इसके दोनों बेटे बाहर पढ़ते है। पिस्टल से छाती में मारी गोली
आज रात 9 बजे घर पर नरेश शराब पीने जा रहा था। इस दौरान पिता सुरेश चंद्र अग्रवाल ने नरेश को शराब पीने से मना किया। इसके दोनों में विवाद होने लगा। विवाद काफी बढ़ गया। वहीं गुस्से में आकर नरेश ने 32 बोर की पिस्टल से पिता सुरेश चंद अग्रवाल की छाती में गोली मार दी। इसके बाद वह घायल होकर वहीं पर गिर पड़े। यह देखकर नरेश घबरा गया। फिर नरेश ने अपनी उसी पिस्टल से खुद को भी कनपटी पर गोली मार ली। घायल होकर वहीं पर गिर पड़ा। पिस्टल लाइसेंसी है और नरेश के नाम पर है। परिजन दोनों घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने पिता सुरेश चंद्र अग्रवाल और बेटे नरेश अग्रवाल को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। साथ ही अन्य जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बाप-बेटे में अक्सर झगड़ा होता था
परिजन राकेश अग्रवाल ने बताया- मेरे चाचा की उनके बेटे ने हत्या कर दी है। फिर खुद भी गोली मार ली है। घर पर बाप-बेटे में अक्सर झगड़ा होता था। आज रात भी झगड़ा हुआ था। लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारी है। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। वृदांवन के प्रसिद्ध उद्योगपति थे सुरेश चंद्र अग्रवाल व्यापारी नेता धनेंद्र अग्रवाल ने बताया- वृदांवन के प्रसिद्ध उद्योगपति दिनेश बीड़ी वाले के मालिक सुरेश चंद्र अग्रवाल और उनके बेटे नरेश की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि नरेश ड्रिंक कर रहा था। उसके पापा ने रोका तो झगड़ा हो गया। झगड़े में उसने पिस्टल निकाल ली। पहले गोली पिता को मार दी। फिर खूद भी मार लिया। इनका कारोबार कम से कम 40 से 50 साल पुराना है। सीओ सदर संदीप सिंह ने बताया- थाना वृदांवन के गौरा नगर मोहल्ले में आज रात में बेटे ने अपने पिता की हत्या कर खुद भी गोली मार ली है। दोनों में घर पर किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। दोनों के शवों को रामकृष्ण मिशन अस्पताल में लाया गया है। इस मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अभी सभी कारणों की जांच की जा रही है। इन लोगों का दिनेश बीड़ी के नाम से बड़ा कारोबार है। ————————- ये खबर भी पढ़ें… ‘रवि किशन को गोली मार दूंगा, आओ बिहार’:खेसारी के सपोर्टर ने दी धमकी; बोला- यादवों पर टिप्पणी करते हो, राम मंदिर गलत बना भोजपुरी एक्टर और गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन शुक्ला को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले व्यक्ति ने अपना नाम और पता भी बताया। कहा, मैं बिहार के आरा जिले के जवनियां गांव का अजय कुमार यादव हूं। उसने RJD उम्मीदवार और भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव व राम मंदिर का जिक्र करते हुए धमकाया। पढे़ं पूरी खबर…