बलरामपुर अस्पताल में डॉक्टर ने इंटर्न को जड़े थप्पड़:OT में बिना शू कवर की थी एंट्री, निदेशक ने दिए जांच के आदेश

लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी ओटी में शुक्रवार को डॉक्टर ने फार्मेसी इंटर्न को एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ दिए। इसे लेकर वहां पर हंगामा हो गया। आरोप है इंटर्न बिना शू कवर पहने ओटी में घुस गया था। फार्मेसी इंटर्न ने डॉक्टर पर मारपीट और गाली-गलौज किए जाने का आरोप लगाते हुए निदेशक को शिकायत दर्ज कराई है। बलरामपुर अस्पताल में फार्मेसी की इंटर्नशिप करने वाले छात्र सोमेश की ड्यूटी इमरजेंसी में लगी थी। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे एक बच्चे की ड्रेसिंग करने के लिए वह इमरजेंसी ओटी में गया था। ओटी में मौजूद डॉक्टर ने बिना शू कवर पहनकर अंदर आने पर इंटर्न पर भड़क उठे। इंटर्न को कई थप्पड़ जड़ दिए आरोप है कि डॉक्टर ने इंटर्न को कई थप्पड़ जड़ दिए। इससे वहां पर हंगामा हो गया। काफी देर तक वहां पर चिकित्सकीय कार्य बाधित रहा। पीड़ित ने इसकी शिकायत अस्पताल निदेशक से की है। निदेशक ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।