झांसी में रेलवे TTE की पत्नी ने सुसाइड कर लिया। 10 महीने पहले ही दोनों की शादी हुई थी। पत्नी वॉट्सऐप चला रही थी। इसी बात को लेकर पति से झगड़ा हो गया। जब पति ड्यूटी पर चला गया, तो उसने जहर खा लिया। ससुराल वाले उसे अस्पताल लेकर भागे। वहां रविवार को इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई। वहीं, पत्नी के फूफा का कहना है कि भतीजी के ससुरालवाले कार की डिमांड कर रहे थे। डिमांड पूरी न होने पर प्रताड़ित करते थे। भतीजी ने जहर खाया या खिलाया गया, इसकी जांच होनी चाहिए। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पूरा मामला सीपरी बाजार थाना क्षेत्र का है। झांसी रेल मंडल में काम करता है पति एरच के इस्किल गांव में रहने वाला भुवनेंद्र पटेल झांसी रेल मंडल में TTE ( ट्रैवलिंग टिकट एक्जामिनर) है। उसकी शादी 24 फरवरी, 2025 को जालौन के घगुवा कलां गांव में रहने वाली काजल पटेल (25) से हुई थी। अभी दोनों सीपरी बाजार में मिशन कम्पाउंड मोहल्ले में रहते थे। काजल के फूफा अरविंद कुमार ने बताया- शादी में हम लोगों ने अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया था। लेकिन, शादी के बाद ससुरालवाले कार की डिमांड करने लगे थे। इसको लेकर काजल को प्रताड़ित किया जाने लगा। उसी डिमांड के कारण आज ये परिस्थिति भोगने को मिली है। मोबाइल भी नहीं दे रहे हैं
अरविंद ने बताया- घर में काजल और उसका पति रहता था। हमें बताया गया कि शनिवार को भुवनेंद्र ड्यूटी के लिए निकल गया। लौटकर आया, तो काजल ने जहर खा लिया था। शनिवार सुबह 9 बजे का केस था और हम लोगों को दोपहर 2 बजे बताया गया। इलाज के दौरान आज काजल की मौत हो गई। हम लोगों ने जब भतीजी काजल का मोबाइल मांगा, तो वो भी नहीं दिया। कह रहे हैं कि हम जो बात बोल रहे हैं, वही बात मानी जाएगी। अब जहर खाया या जबरदस्ती खिलाया, ये नहीं कह सकते। कार की डिमांड थी, तो कुछ भी कर सकते थे। वॉट्सऐप को लेकर झगड़ा हुआ
सीपरी बाजार थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि वॉट्सऐप चलाने को लेकर काजल का पति से विवाद हो गया था। इसके बाद उसने जहर खा लिया। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। अभी तब परिजनों ने कोई शिकायत नहीं दी है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। ———————– ये खबर भी पढ़ें… गाजियाबाद के मॉल में कपल ने की शादी, घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया, मांग में सिंदूर भरा गाजियाबाद के गौर सेंट्रल मॉल में एक कपल ने शादी रचा ली। लड़के ने घुटनों पर बैठकर लड़की को सबके सामने प्रपोज किया। इसके बाद लड़की ने भी बिना झिझक लड़के के प्रपोजल को घुटनों पर बैठकर एक्सेप्ट कर लिया। उसी समय बिना मुहूर्त-पंडित के लड़के ने लड़की की मांग में सिंदूर भरा। उसे मंगलसूत्र भी पहनाया। पढ़ें पूरी खबर…