मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:SC बोला- जिन्हें बैट पकड़ना नहीं आता, वे क्रिकेट संघ में; चांदी ₹32 हजार बढ़ी, योगी बोले- पुलिस को गोली मारने के लिए पिस्तौल दी

नमस्कार, कल की बड़ी खबर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से जुड़ी रही। कोर्ट ने कहा कि जिन्हें बैट पकड़ना नहीं आता, वे क्रिकेट संघ में हैं। दूसरी बड़ी खबर भारत-US डील के असर की रही। इसकी वजह से मार्केट चढ़ा और रुपया मजबूत हुआ।
⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. संसद में राहुल के भाषण पर लगातार दूसरे दिन हंगामा, नरवणे पर आर्टिकल दिखाया, तो स्पीकर ने रोका लोकसभा में राहुल गांधी की स्पीच पर लगातार दूसरे दिन हंगामा हुआ। राहुल ने जैसे ही पूर्व आर्मी चीफ नरवणे की अनपब्लिश्ड बुक के आर्टिकल को सदन में पेश किया। वैसे ही NDA सांसदों ने टोकना शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ने पर विपक्षी सांसदों ने स्पीकर कृष्णा प्रसाद की तरफ पेपर उछाले। मामले में 8 सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है। ​​​​​​​​​​​​​​ राहुल बोले- मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा: राहुल ने कहा, ‘मैं विपक्ष का नेता हूं। मैंने राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। मैं सदन को बता रहा हूं कि चाइना-इंडिया के बीच में क्या-क्या हुआ। पूर्वी लद्दाख में हमारे सैनिक शहीद हुए। लेकिन मुझे बोलने से रोका जा रहा है।’​​​​​​​ दरअसल, राहुल का कहना है कि 2020 में चीनी टैंक लद्दाख सीमा में पहुंच गए थे। वे यह बात पूर्व आर्मी चीफ नरवणे की अनपब्लिश्ड बुक के हवाले से कह रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर… 2. सरकार ने भारत-US डील को ऐतिहासिक बताया, पीयूष गोयल बोले- हर भारतीय को गर्व होगा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-US डील को ऐतिहासिक बताया। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि यह एक ऐसी डील है, जिस पर हर भारतीय को गर्व होगा। इससे इससे भारत का निर्यात बढ़ेगा। इससे हमारे इंजीनियरिंग सेक्टर्स के पार्ट्स बनाने वाले, टेक्सटाइल, मरीन गुड, ज्वेलर सेक्टर समेत सभी मैन्यूफेक्चरिंग सेक्टर को बहुत सारे मौके मिलेंगे। गोयल की 2 बड़ी बातें… राहुल गांधी समेत विपक्ष के तमाम नेता इस डील का विरोध इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि उनकी सोच नकारात्मक है। इसके लिए उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए। राहुल देश को गुमराह कर रहे हैं। अमेरिकी के साथ ट्रेड डील से देश को फायदा होगा। देश-विदेश में इसकी तारीफ हो रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प का धन्यवाद, उन्होंने PM मोदी की मित्रता का सम्मान किया। अन्य देशों के मुकाबले हमसे अच्छा ट्रेड डील किया। राहुल बोले- PM ने समझौता किया: कांग्रेस नेता ने कहा कि PM मोदी ने अमेरिकी ट्रेड डील में जनता के मेहनत के खून-पसीने को बेच दिया है। क्योंकि उन पर बहुत प्रेशर है। दरअसल, ट्रम्प ने सोमवार को भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने भारत पर लगाए गए 50% टैरिफ को घटाकर 18% कर दिया है। ट्रम्प ने यह भी कहा कि भारत अब रूस से तेल खरीदना अब बंद कर देगा। पढ़ें पूरी खबर… 3. ‘यूपी पुलिस मारे नहीं तो क्या गोली खाए’, एनकाउंटर पर योगी का जवाब सीएम योगी ने यूपी में अपराधियों के एनकाउंटर को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा‘2012 से 2017 के बीच यूपी में 900 से ज्यादा दंगे हुए। ऐसा कोई शहर नहीं था, जिसने कर्फ्यू का दौर न देखा हो। काई व्यापारी ऐसा नहीं था, जिसने गुंडा टैक्स न दिया हो। अपराध हावी था। ऐसे वक्त पर मुझे दायित्व सौंपा। हमने तय किया- जीरो टॉलरेंस।’ योगी बोले- अपनों के लिए भी यही कानून ‘अगर अपना व्यक्ति भी गलत करेगा तो उसके लिए भी वही कानून लागू होगा, जो माफिया और अपराधी के लिए है। बहुत बार लोग टिप्पणी करते हैं कि पुलिस ने गोली क्यों मार दी। अगर पुलिस गोली न मारे तो क्या खाए। दोनों काम एक साथ नहीं चल सकते।’ पढ़ें पूरी खबर… 4. सुप्रीम कोर्ट बोला- जिन्हें बैट पकड़ना नहीं आता, वे क्रिकेट संघों में; इसमें रिटायर्ड क्रिकेटरों को जगह मिले सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि खेल संस्थाओं का नेतृत्व ऐसे लोगों के हाथ में होना चाहिए, जो खेल को समझते हों। CJI सूर्यकांत के नेतृत्व वाली बेंच ने कहा कि क्रिकेट संघों में रिटायर्ड क्रिकेटरों को जगह मिलनी चाहिए, न कि ऐसे लोगों को जिन्हें बैट पकड़ना नहीं आता। बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर रोक से इनकार: सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के उस आदेश में दखल देने से इनकार कर दिया, जिसमें महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के चुनाव पर रोक लगाई गई थी। ये चुनाव 6 जनवरी को होने थे, लेकिन उनमें भाई-भतीजावाद और पक्षपात के आरोप लगे थे। पढ़ें पूरी खबर… 5. सेंसेक्स 2073 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 639 अंक ऊपर; रुपया मजबूत हुआ भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बाद शेयर मार्केट में तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 2073 अंक (2.54%) बढ़कर 83,739 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 639 अंक (2.55%) की तेजी के साथ 25,728 पर बंद हुआ। वहीं, डॉलर के मुकाबले रुपया 129 पैसे मजबूत होकर 90.20 रुपए पर आ गया है। अडाणी के शेयर 11% तक चढ़े: भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील से अडाणी ग्रुप के शेयर 11% तक चढ़े हैं। अडाणी ग्रुप का अमेरिका में कई सेक्टर्स में बड़ा कारोबार है, इसलिए इसके शेयरों में तेजी है। अडाणी ग्रीन 10.43% उछलकर ₹932 पर पहुंच गया है। अडाणी एंटरप्राइजेज 10.58% बढ़कर ₹2,206 पर बंद हुआ। अडाणी पोर्ट्स का शेयर 9.19% चढ़कर ₹1,532 पर पहुंच गया। अडाणी पावर का शेयर 7.36% बढ़कर ₹144 पर पहुंच गया। चांदी-सोना महंगा हुआ: MCX पर चांदी 32,422 रुपए बढ़कर 2,78,683 रुपए प्रति किलो पर आ गई है। वहीं, सोना 7,307 रुपए महंगा होकर 1,49,000 रुपए पर आ गया है। पढ़ें पूरी खबर… 6. SC बोला- मेटा-वॉट्सएप कानून मानें या भारत छोड़ें, डेटा शेयर करने की इजाजत नहीं देंगे सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वॉट्सएप और मेटा भारतीय कानून माने, नहीं तो देश छोड़ दे। CJI सूर्यकांत ने कहा कि इन एप्स में प्राइवेसी से जुड़ी शर्तें इतनी चालाकी से लिखी जाती हैं कि आम आदमी उन्हें समझ नहीं पाता। उनका डेटा चोरी होने का खतरा रहता है। हम नागरिकों की प्राइवेसी से समझौता नहीं होने देंगे। मेटा ने याचिका लगाई थी: कंपटीशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) ने नवंबर 2024 में 213 करोड़ का जुर्माना लगाया था, यह कहते हुए कि पॉलिसी यूजर डेटा का दुरुपयोग करती है। मेटा ने इसी जुर्माने और कार्रवाई को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। पढ़ें पूरी खबर… 7. मणिपुर के 13वें सीएम युमनाम खेमचंद होंगे, भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए बीजेपी नेता युमनाम खेमचंद सिंह मणिपुर के 13वें मुख्यमंत्री होंगे। BJP विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया है। शपथ ग्रहण समारोह आज हो सकता है।भाजपा सूत्रों के मुताबिक, कुकी-जो समुदाय को संतुष्ट करने के लिए 10 कुकी विधायकों में से एक को डिप्टी सीएम का पद दिया जा सकता है। मणिपुर हिंसा में 260 लोगों की मौत: मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच मई 2023 में हिंसा की शुरुआत हुई थी। इसमें अब तक करीब 260 लोगों की मौत हुई और हजारों लोग विस्थापित हुए। लगातार जारी हिंसा के बीच ही 9 फरवरी 2025 तत्कालीन मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने इस्तीफा दे दिया था। पढ़ें पूरी खबर…
🎭 आज का कार्टून 🗣️ बयान जो चर्चा में है…
😲 खबर हटके… गाय खरीदने गए शख्स की जबरन शादी
📸 फोटो जो खुद में खबर है
🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…
⏳आज के दिन का इतिहास
📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज वृष राशि वालों को निवेश से फायदा मिल सकता है। धनु राशि के लोगों के कामकाज में सुधार होगा। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…