मीका सिंह के कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व सांसद को रोका:समर्थकों ने बताया- नेता जी हैं; PAC वाले तब भी नहीं माने, अफसर को कॉल किया

अलीगढ़ में सिंगर मीका सिंह के कार्यक्रम के जमकर हंगामा हुआ। सुरक्षाकर्मियों ने एक पूर्व सांसद को एंट्री गेट पर ही रोक दिया गया। उनके साथ समर्थकों ने बार-बार बताया कि ‘नेता जी हैं’, पूर्व सांसद हैं, लेकिन मौके पर तैनात PAC जवान नहीं माने। करीब आधे घंटे तक कहासुनी होती रही। धक्का-मुक्की के हालात बन गए। मामला बढ़ता देख जवानों को आला-अफसरों को फोन करना पड़ा। तब जाकर पूर्व सांसद को अंदर जाने की इजाजत दी गई। बड़ी बात यह भी है कि कार्यक्रम का उद्घाटन उनके बेटे और योगी सरकार में मंत्री संदीप सिंह ने ही किया था। मामले का वीडियो भी सामने आया है। दरअसल, अलीगढ़ महोत्सव में नुमाइश के कोहिनूर मंच पर 2 फरवरी की शाम को मशहूर बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह का कार्यक्रम था। ढाई हजार लोगों के बैठने के इंतजाम थे। कार्यक्रम शाम सात बजे से शुरू होना था, लेकिन उससे पहले ही भारी संख्या में दर्शक जुटने लगे। आठ बजे तक पंडाल खचाखच भर गया। मेन गेट पर एंट्री के लिए मारामारी मच गई। गेट पर हजारों को लोगों की भीड़ देखकर पुलिस ने एंट्री रोक दी। इससे लोग नाराज हो गए। शोर मचाने लगे। अंदर जाने की जिद पर अड़ गए। इस दौरान पुलिस से उनकी नोकझोंक भी हुई। थोड़ी देर बाद एटा के पूर्व सांसद राजू भैया भी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। PAC ने भीड़ का हवाला देते हुए उन्हें भी गेट पर रोक दिया। कार्यकर्ताओं की तरफ से परिचय दिए जाने के बाद भी उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। तब पूर्व सांसद ने अफसरों से बात करने को कहा। पीएससी के जवानों ने पुलिस के अधिकारी को फोन किया। इजाजत मिलने पर उन्हें अंदर जाने दिया। सबसे पहले तस्वीरें- ‘ढिंका चिका’ और ‘जुम्मे की रात है’ गाना सुनाया इससे पहले, कड़ाके की ठंड और कोहरे के बीच सोमवार की रात महोत्सव में मीका सिंह ने रंगारंग परफॉर्मेंस दी। मीका के स्टेज पर पहुंचते ही फैंस का जोश हाई हो गया। वे कुर्सी पर खड़े हो गए। हाथ हिलाने लगे। मीका ने भी हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। ​​​मीका ने जैसे ही गाना शुरू किया। फैंस मीका-मीका कहते हुए चिल्लाने लगे। वे गाने की फरमाइश करने लगे। मीका ने ‘ढिंका चिका’ और ‘जुम्मे की रात है’ जैसे एक से बढ़कर एक गाने गाए। मीका को डांस करते देख फैंस भी नाचे शो जैसे -जैसे आगे बढ़ रहा था। मीका की दीवानगी फैंस के चेहरे पर दिखाई दे रही थी। फैंस वंस मोर -वंस मोर चिल्ला रहे थे। उन्होंने ‘आपका क्या होगा जनाबे आली, और ‘आंख मारे’ गाने की फरमाइश की। मीका गाना गाते हुए डांस करने लगे। फैंस भी मीका को डांस करते देख थिरकने लगे। पंडाल तालियों और सीटियों से गूंज उठा। उन्होंने आखिर में ‘ये शाम मस्तानी’ और ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ सुनाया। भीड़ से पुलिस की हुई नोकझोंक मीका के गाने की आवाज पंडाल से बाहर आ तक रही थी।​​​​​​​ पुलिस ने भीड़ बढ़ने पर जब लोगों की एंट्री रोक दी तो फैंस नाराज हो गए। वे अंदर जाने की जिद करने लगे। पुलिस ने उन्हें बताया कि अंदर बैठने की जगह है। इसलिए वे अंदर नहीं जा सके। फैंस ने कहा- वे खड़े होकर ही मीका का शो देख लेंगे। पुलिस ने मना कर दिया तो वे बहस करने लगे। उनकी नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने उन्हें समझाकर उन्हें शांत करा दिया। इसके बाद वे वापस लौट गए। बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने उद्घाटन किया इससे पहले, बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने ​कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उनके साथ विधायक राजकुमार सहयोगी, जिलाधिकारी संजीव रंजन, एडीएम सिटी किंशुक श्रीवास्तव और बीएसए डॉ. राकेश कुमार सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। बेसिक शिक्षा मंत्री ने कहा कि अलीगढ़ की नुमाइश केवल एक मेला नहीं, बल्कि हमारी साझा संस्कृति का प्रतीक है। मेला प्रभारी बोले- पूर्व सांसद को समय पर दिया गया प्रवेश एडीएम सिटी और मेला प्रभारी किंशुक श्रीवास्तव ने बताया- पूर्व सांसद राजू भैया अपने बेटे मंत्री संदीप सिंह के साथ महोत्सव जाने के लिए निकले थे। किसी कारणवश वह रास्ते में पीछे ही रह गए। मंत्री महोदय उंनसे पहले महोत्सव में पहुंच गए। जैसे ही उनके गेट पर पहुंचने की सूचना हमें मिली उन्हें फौरन एंट्री दी गई। कोई देर नहीं हुई। राजवीर सिंह ‘राजू भैया’ के बारे में जानिए-
———————–
ये खबर भी पढ़ें….
अविमुक्तेश्वरानंद बोले- अयोध्या GST अफसर ने थूककर चाटा:भैंस के मांस के नाम पर गौमांस विदेशों में भेजा जा रहा
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अयोध्या के GST डिप्टी कमिश्नर प्रशांत सिंह इस्तीफा वापस लेने पर तंज कसा। उन्होंने हंसते हुए कहा- बरेली मजिस्ट्रेट के इस्तीफा देने के बाद जो त्याग पत्र दिलवाया गया था। वो वापस हो चुका है। आदमी थूक कर चाट चुका है। हमने तभी कहा था कि ये जो त्याग पत्र दिया गया है वो चार दिन में वापस होगा। और वही हुआ। पढ़ें पूरी खबर…