गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार रात 2 बजे तीनों बहनें हाथ पकड़कर बालकनी से कूद गईं। तीनों की मौके पर मौत हो गई। गिरने की आवाज सुनकर कॉलोनी के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि तीनों बहनें एक टास्क-बेस्ड कोरियन लवर गेम खेलती थीं। पिता ने उन्हें गेम खेलने से मना किया और फटकार लगाई। इसके चलते तीनों बहनों ने यह कदम उठाया। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि तीनों बहनें साथ-साथ रहती थीं। घटना भारत सिटी बी-1 टावर के फ्लैट नंबर 907 की है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी। खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है…