उन्नाव में बुधवार देर रात नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पति-पत्नी और 2 बच्चे शामिल हैं। लखनऊ की तरफ जा रही बाइक को तेज रफ्तार ट्रक ने पहले टक्कर मारी। फिर पति-पत्नी और दो बच्चों को रौंदती हुई निकल गई। हादसे में सभी के चीथड़े उड़ गए। पहिए के नीचे आने की वजह से सबका शरीर चिपटा हो गया। मांस के लोथड़े सड़क पर फैल गए। पॉलीथिन में शवों को भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। हादसे में पूरी बाइक भी खत्म हो गई। घटना सोहरामऊ थाना क्षेत्र के भल्ला फार्म के पास हुई। पुलिस ने बताया कि ट्रक ने पीछे से बाइक सवारों को रौंदा है और आगे निकल गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सोहरामऊ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने हाईवे पर पड़े शवों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया। क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लिया। हादसा जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर हुआ। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, परिवार अजगैन कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला था। मृतकों की शिनाख्त और उनके नामों की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस मृतकों की पहचान कराने में जुटी है। सोहरामऊ थाना पुलिस ने बताया- घटना की जांच की जा रही है। फरार ट्रक चालक की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। ————————— ये खबर भी पढ़ें… सुसाइड करने वाली 3 बहनों का रहस्यमयी कमरा:दीवारों पर स्केच, क्रॉस के निशान, लिखा- मैं बहुत अकेली हूं
गाजियाबाद की भारत सिटी सोसाइटी का यह वह फ्लैट है, जहां से कूदकर 3 नाबालिग बहनों निशिका (16), प्राची (14) और पाखी (12) ने सुसाइड कर लिया। अब तक की जांच में सामने आया है कि तीनों बहनें ऑनलाइन गेम ‘कोरियन लव गेम’ में इतना डूब चुकी थीं कि वह उससे बाहर नहीं निकल पाईं।भास्कर रिपोर्टर फ्लैट के उन 2 कमरों में पहुंचा जहां से तीनों बहनें कूदी थीं। फ्लैट में 3 कमरे हैं। पूरी खबर पढ़ें…