लोनी के ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में जियो टॉवर के एक कर्मचारी की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। पीड़ित ने गुरुवार देर शाम अज्ञात चोर के खिलाफ ट्रोनिका सिटी थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ट्रोनिका सिटी निवासी यशपाल पुत्र राजपाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 25 या 26 जनवरी को अगरौला स्थित जियो टॉवर पर काम करने गए थे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल नंबर टॉवर के गेट पर खड़ी की थी। यशपाल के अनुसार, रात लगभग 9 बजे जब वह अपनी ड्यूटी समाप्त कर बाहर आए, तो उनकी हीरो होंडा सीडी डिलेक्स मोटरसाइकिल गेट पर नहीं थी। उन्हें संदेह है कि किसी अज्ञात चोर ने उनकी बाइक चुरा ली है। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में गुरुवार देर शाम ट्रोनिका सिटी थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि विवेचनात्मक कार्रवाई में जो भी नाम सामने आएगा, उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।