IAS कृतिका-अंकुर ने एक-दूसरे को पहनाया जयमाल:सास ने उतारी आरती; कानपुर में एंट्री गेट पर लगे श्रीराम और हनुमानजी के कटआउट

IAS कृतिका मिश्रा और IAS अंकुर त्रिपाठी की कानपुर में शादी हुई। अंकुर बारात लेकर पहुंचे। इस दौरान जहां अंकुर ने डांस किया, वहीं बाराती भी खूब नाचे। दरवाजे पर अंकुर की सास सुषमा मिश्रा ने उनका चांदी की सिलाई से टीका किया। इसके बाद कृतिका और अंकुर ने एक-दूसरे को जयमाल पहनाया। वहीं, पूरे पंडाल में सनातन की झलक दिखाई दी। एंट्री गेट पर भगवान श्रीराम और हनुमानजी के कटआउट लगाए गए। इसी तरह मंडप के पास भगवान जगन्नाथ की तस्वीर लगाई गई थी। अंदर भी भगवान श्रीराम और माता सीता की बड़ी-बड़ी तस्वीरें लगाई गईं। नारियल के गोले कलावा में बांधकर शादी के मंडप को मंदिर जैसा रूप दिया गया। रात में मंडप की लाइटिंग इस तरह की गई कि वह किसी धार्मिक स्थल की तरह दिखाई दे रहा। दरअसल, कानपुर की रहने वाली कृतिका मिश्रा बिहार कैडर की IAS हैं। वहीं, IAS अंकुर त्रिपाठी अमेठी के जगदीशपुर के गांव कचनाव के रहने वाले हैं। 30 नवंबर, 2025 को दोनों की लखनऊ में सगाई हुई थी। कृतिका और अंकुर मसूरी में ट्रेनिंग के दौरान मिले थे। वहीं से दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई थी। 2 तस्वीरें देखिए दिवाकर मिश्रा ने बताया- कृतिका का IAS में सिलेक्शन होने के बाद से हम लोग भी उनकी शादी के लिए रिश्ता देख रहे थे। तभी हमें अंकुर का प्रपोजल मिला। मुझे यह प्रपोजल बेहतर लगा। दोनों परिवारों से बातचीत के बाद कृतिका और अंकुर की शादी तय हो गई। IAS कृतिका और अंकुर की शादी की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए