लेम्बोर्गिनी से 6 को उड़ाया…अज्ञात पर FIR:कानपुर पुलिस ने गाड़ी नंबर पर केस दर्ज किया, आरोप-अरबपति के बेटे पर

कानपुर में 14 करोड़ की लेम्बोर्गिनी कार से 6 लोगों को टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। ये FIR हादसे के 7 घंटे बाद रविवार रात अज्ञात ड्राइवर पर की है। पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर केस दर्ज किया है। हालांकि, सोमवार दोपहर पुलिस कमिश्नर ने कहा- जांच में कारोबारी के बेटे शिवम मिश्रा का नाम सामने आया है। शिवम मिश्रा का नाम FIR में जोड़ा जाएगा। रविवार को हादसे के बाद जब कार को ग्वालटोली थाने ले जाया गया तो वहां उसे VIP प्रोटोकॉल मिला। थाने में ही ब्लैक कवर से कार को ढंक दिया गया। करीब 8 से 10 करोड़ की लेम्बोर्गिनी कार अरबपति तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा के नाम पर है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रविवार को शिवम मिश्रा ही कार चला रहा था। ग्वालटोली थाना प्रभारी संतोष गौड़ ने हादसे के तुरंत बाद कहा था कि शिवम मिश्रा की तबीयत खराब हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- जो दुर्घटना जानकर करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई तो होगी। घायल की एप्लिकेशन पर दर्ज हुई FIR
FIR के मुताबिक, चमनगंज घुसियाना निवासी मोहम्मद तौफीक ने बताया- 8 फरवरी की दोपहर 1:45 बजे झूला पार्क चौराहे के पास अपने दोस्त के साथ सड़क पर खड़ा था। इसी दौरान VIP रोड पर परमट की ओर से आ रही बेकाबू लेम्बोर्गिनी कार ने मेरे बगल में खड़ी बुलेट में तेजी से टक्कर मारते हुए मुझे भी जोरदार टक्कर मारी दी। इससे मेरे बाएं पैर में गंभीर चोट आ गई और बुलेट भी छतिग्रस्त हुई है। इसके साथ ही गाड़ी की चपेट में आने से अन्य कई लोग भी घायल हो गए। पुलिस ने मामले में करीब 7 घंटे बाद रविवार शाम रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस कमिश्नर बोले- आरोपी शिवम मिश्रा का नाम FIR में जोड़ेंगे
कानपुर पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने बताया- लेम्बोर्गिनी कार एक्सीडेंट में घायल तौफीक की तहरीर पर ग्वालटोली थाने में FIR दर्ज कर ली गई है। उस समय आरोपी कार चालक का नाम-पता नहीं था। गाड़ी काे सीज कर दिया गया है। जांच में सामने आया है कि कारोबारी का बेटा शिवम मिश्रा गाड़ी चला रहा था। उनके पिता का नाम केके मिश्रा है। हादसे के बाद शिवम को उनके साथ मौजूद दोनों बाउंसरों ने गाड़ी से बाहर निकाला। बताया कि उन्हें कोई मेडिकल ईश्यू है। इस वजह से उन्हें भी प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया। हादसे के बाद आरोपी का नाम सामने आया, अब जो भी विधिक कार्रवाई होगी सब की जाएगी। घायल तौफीक को आरोपी कार चालक का नाम नहीं पता था, इसलिए अज्ञात में गाड़ी नंबर के आधार पर एक्सीडेंट का मुकदमा लिखा गया था। हमारी जांच में साफ हो गया कि गाड़ी शिवम मिश्रा चला रहे थे। इस वजह से अब उनका नाम FIR में जोड़ा जाएगा। पुलिस कमिश्नर ने कहा- परिवार के लोगों ने बताया कि शिवम मिश्रा अस्पताल में है। हमारी पुलिस टीम अब उनके घर जाकर जांच कर रही है। जांच में जो भी सामने आएगा, एक्शन होगा। जांच से साफ हो जाएगा कि आखिर उन्हें कोई मेडिकल ईश्यू है या नहीं। विवेचक पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। कार को आखिर ढका क्यों गया? इस पर पुलिस कमिश्नर ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विस्तार से जानिए पूरा मामला-
कानपुर में तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे के नाम से रजिस्टर्ड लेम्बोर्गिनी कार ने 6 से अधिक लोगों को टक्कर मार दी। एक बुलेट सवार को टक्कर मारी तो वह हवा में उछलकर 10 फीट दूर जा गिरा। इसके बाद लेम्बोर्गिनी बुलेट के ऊपर ही चढ़ गई। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने कार को घेर लिया। लोगों के मुताबिक, कारोबारी का बेटा कार के अंदर दुबक गया। उसके बाउंसरों ने लोगों के साथ हंगामा किया। धक्का देकर लोगों को भगाने का प्रयास किया। इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंची और कार को थाने ले आई। थाने में भी पीड़ितों से कारोबारी के बाउंसरों ने अभद्रता की। इसके बाद लोगों ने थाने में जमकर हंगामा किया। वहीं, कारोबारी के बेटे और अन्य घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तेज रफ्तार कार बेकाबू हुई, लोगों को टक्कर मारी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कारोबारी के बेटे को पुलिस ने भीड़ से सुरक्षित निकाला। साथ ही घायलों और कारोबारी के बेटे को अस्पताल ले गई। पुलिस गाड़ी को थाने लेकर पहुंची। भीड़ भी थाने पहुंच गई। रसूखदार और बड़े परिवार का मामला होने के चलते कार को थाने के भीतर सुरक्षित रखा गया। इस दौरान कारोबारी के बेटे के बाउंसर ने वहां मौजूद लोगों से अभद्रता की। ‘हम सड़क किनारे खड़े थे तभी मारी टक्कर’
सोनू त्रिपाठी ने बताया- मेरे मामा का बेटा विशाल और मैं बुलेट से आए थे। फिर हम लोग सड़क किनारे एक दुकान पर खड़े हो गए। विशाल बुलेट पर ही बैठा था। हम टी-शर्ट देखने लगे। तभी लेम्बोर्गिनी कार ने पहले ऑटो को टक्कर मारी। इसके बाद हमारी बुलेट को कुचल दिया। टक्कर से विशाल भी दूर जा गिरा। 2 लड़के और थे, उनको भी जोरदार टक्कर मारी। वह सड़क पर 10 फीट उछलकर दूर फुटपाथ पर जा गिरे। दोनों को अस्पताल भेजा गया है। हादसे में एक युवक के चेहरे पर चोट आई है। उनके मुंह से खून निकल रहा था। उसे भी अस्पताल भेजा गया है। हमने थाने में शिकायत दी है। पीड़ित बोले- पुलिस ने आरोपी को छोड़ा, कार को कवर से ढका
पुलिस ने थाने में खड़ी कार को काले रंग के कवर से ढक दिया। वहीं, पीड़ितों का आरोप है कि रसूख के चलते पुलिस ने आरोपी को थाने से छोड़ दिया। कहा कि आरोपी शिवम मिश्रा बीमार है। पुलिस मामले में जबरन समझौते का दबाव बना रही है। देर शाम तक पुलिस ने शिकायत के बाद भी केस दर्ज नहीं किया था। शिवम मिश्रा लग्जरी कारों का शौकीन है। उसके पास कई कारें हैं। शिवम ने अपने बेटे के बर्थडे सेलिब्रेशन में बॉलीवुड के कई अभिनेताओं को बुलाया था। पार्टी में करोड़ों रुपए खर्च किए थे। इसके बाद ही वह इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के रडार पर आ गया था। कारोबारी की कंपनी पर 2 साल पहले पड़ा था छापा
तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा की बंशीधर एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कंपनी है। यह कंपनी कानपुर की टॉप गुटखा कंपनियों को तंबाकू सप्लाई करती है। करीब 2 साल पहले 28 फरवरी को कंपनी के हेड ऑफिस पर आयकर विभाग का छापा पड़ा था। तब केके मिश्रा की दिल्ली स्थित कोठी से 100 करोड़ से ज्यादा की कारें मिली थीं। इनमें 60 करोड़ से ज्यादा कीमत की लग्जरी कारें शामिल थीं। 16 करोड़ की रोल्स-रॉयस फैंटम कार, लेम्बोर्गिनी, फरारी, मॅकलारेन कारें थीं। तब छापेमारी में 100 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई थी। इन धाराओं में दर्ज हुई रिपोर्ट, 3 साल तक की सजा का प्रावधान …………………. ये खबर भी पढ़िए- गाजियाबाद सुसाइड- जब बेटियां कूदीं, पिता तीसरी बीवी संग था: 2 बीवियां दूसरे कमरे में; सुसाइड नोट पर राइटिंग किसकी, पता नहीं गाजियाबाद में 3 बहनों की मौत के बाद पुलिस ने पिता चेतन और उनकी 3 बीवियों के बयान दर्ज किए हैं। सामने आया कि जिस वक्त बच्चियों ने सुसाइड किया, चेतन अपनी तीसरी पत्नी टीना (मुस्लिम महिला) के साथ अलग कमरे में था। जबकि सुसाइड के बाद उसने बयान दिया था- मैं सुजाता, हिना, टीना और बच्चों के साथ एक ही कमरे में सो रहा था। पढ़ें पूरी खबर…