दो बेटियों की विदाई से पहले पिता की मौत:अलीगढ़ में कन्यादान करते ही मंडप में गिरे, डोली के बाद अर्थी उठी

अलीगढ़ में दो बहनों की विदाई से पहले पिता की मौत हो गई। दोनों की एक साथ शादी की रस्में हुईं। एक ही मंडप में सात फेरे लिए। खुशी के माहौल के बीच अचानक पिता की तबीयत बिगड़ गई। वो कन्यादान के बाद मंडप में ही गिर पड़े। परिवार के लोग उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दुल्हन बनीं दोनों बेटियां पिता की मौत पर बिलख पड़ीं। विदाई की रस्म को जैसे-तैसे पूरा किया गया। सोमवार दोपहर पिता का अंतिम संस्कार किया गया। परिवार वालों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत हल्की खराब थी। इसके बावजूद पिता भी शादी की रस्मों में शामिल हुए। घटना जट्टारी गांव की रविवार रात की है। 3 तस्वीरें देखिए… पूरा मामला विस्तार से समझिए… एक ही मंडप में 2 बेटियों का कन्यादान टप्पल क्षेत्र के बैरमगंज के रहने वाले चुरामन शर्मा (65) किसान थे। उनकी पांच बेटियां और एक बेटा हरिओम शर्मा हैं। तीन बेटियों की शादी पहले ही हो चुकी है। दो अन्य बेटियों तारा और ममता का रिश्ता पिसावा के मड़ा-हबीपुर गांव के दो सगे भाइयों विपिन और मोनू के साथ तय किया। शादी के लिए पास के जट्‌टारी में एक मैरिज हॉल में बुक किया गया। 8 फरवरी को बारात आई। रविवार रात करीब 9 बजे जट्‌टारी स्थित आशीर्वाद फार्म हाउस में दोनों दूल्हे बारात लेकर पहुंचे। बारातियों का स्वागत किया गया। बारातियों में परिवार के सभी सदस्य, दोस्त पड़ोसी व अन्य रिश्तेदार शामिल थे। लॉन के बाहर बारातियों ने जमकर डांस किया। फिल्मी गानों पर दोस्त झूमते-गाते मंडप तक पहुंचे। बारातियों के पीछे दोनों दूल्हे एक ही रथ पर सवार होकर मंडप तक पहुंचे। दोनों की शादी की सभी रस्में भी सिलसिलेवार हुईं। दोनों बहनों की शादी की तस्वीर… नाचते-झूमते पहुंची बारात शादी की सभी रस्मों को पिता ने पूरा किया। तबीयत खराब होने पर चुरामन कुछ परेशान दिख रहे थे। परिवार के सदस्यों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी, लेकिन उन्होंने समारोह पूरा होने का इंतजार करने की बात कह दी। चुरामन ने एक ही मंडप में दोनों बेटियों का कन्यादान भी किया। शादी की सभी रस्मों में वह परिवार के सदस्यों के साथ लगे रहे। विदाई की तैयारी की जाने लगी। इसी बीच पिता चुरामन की तबीयत अचानक बिगड़ गई। वह मंडप में बेसुध होकर गिर गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद आगे की रस्म काे रोक दिया गया। विदाई की तैयारियों के बीच बिगड़ी तबीयत परिवार के सदस्यों ने बताया कि चुरामन शर्मा स्वयं शादी की व्यवस्थाओं में लगे हुए थे। विदाई की तैयारियां चल रही थीं। तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। हम लोग उन्हें संभाल पाते, उससे पहले ही उन्होने दम तोड़ दिया। सोमवार को परिवार के सदस्यों ने चुरामन शर्मा का अंतिम संस्कार किया। ……………………… ये खबर भी पढ़िए- कुलदीप सेंगर को सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट भेजा:जमानत पर सुनवाई से इनकार किया; CJI बोले- 3 महीने के अंदर फैसला दें भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है। शीर्ष अदालत ने पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत से जुड़े मामले में जमानत पर सुनवाई से सोमवार को इनकार कर दिया। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट से आग्रह किया है कि वह सेंगर की अपील पर सुनवाई तीन महीने के भीतर पूरी करे। पूरी खबर पढ़ें