राजस्थान में उत्तर प्रदेश की महिला की मौत हो गई। उदयपुर परिवार के साथ घूमने गई थी। सोमवार दोपहर सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ट्राले ने टक्कर मारी। अगले हिस्से में फंसकर महिला घसीटती रही। उनके शरीर के टुकड़े होते रहे। सड़क पर करीब 50 मीटर तक मांस के टुकड़े बिखर गए। हादसे के बाद महिला की बेटी दौड़कर आई और मां के शव से लिपटकर रोने लगी। वह बार-बार ‘मम्मी-मम्मी’ पुकारती रही। हादसा बड़गांव थाना इलाके में गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर करीब 12:20 बजे हुआ। हादसे के बाद राहगीरों की सूचना पर पहुंची मौके पर पहुंची। शव के टुकड़ों को पॉलिथीन में रखकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। थानाधिकारी किताब देवी ने बताया- मेरठ सदर बाजार थाना क्षेत्र के पत्ता मोहल्ला की रहने वाले बृजमोहन यादव की पत्नी अनीता यादव अपनी छोटी बेटी निधि यादव के साथ बस में सवार होकर खाटूश्याम के दर्शन करने गई थी। हादसे के बाद ट्रेलर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पहले देखिए 3 तस्वीरें… ट्रेलर मां को घसीटता रहा, शरीर के टुकड़े होते रहे
बेटी निधि यादव ने बताया- घसियार स्थित श्रीनाथजी के दर्शन करने आए थे। टैक्सी से ग्रुप के लोग एक-एक करके उतर रहे थे। मेरी मां ड्राइवर साइड से नीचे उतरी और 5-7 कदम ही चली होगी। वह महज मुझसे 15 फीट दूर होगी। इसी बीच ट्रेलर ने मां को टक्कर मारी। आगे वाले हिस्से से घसीटता रहा। उनके शरीर के टुकड़े होते रहे। हादसे के बाद ट्रेलर ड्राइवर रुका, इसके करीब एक मिनट बाद मौके से भाग गया।
मृतका के पति का मेरठ में डेयरी का बिजनेस
अनीता यादव की दो बेटियां सेफाली और निधि यादव है। एक बेटा शिवम यादव है। तीनों की शादी हो गई है। निधि अपने मायके आई थी। इनका मेरठ में डेयरी का बिजनेस है। मृतक अनीता के ननदोई अरविंद ने बताया- वापस लौटते समय अनीता पानी की बोतल लेने के लिए उतरी थी, तभी हादसा हुआ है। हादसा बहुत दर्दनाक था। मेरी शिवम से बात हुई है, वह शव लेकर मेरठ मंगलवार सुबह करीब 4 से 5 बजे तक पहुचेंगे। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
थानाधिकारी किताब देवी ने बताया- सूचना पर बड़गांव थाना पुलिस का जाब्ता तुरंत मौके पर पहुंचा। शव को सड़क से हटवाकर एमबी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। परिजन की सहमति पर पोस्टमॉर्टम करवाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हाईवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि फरार ट्रेलर का पता लगाया जा सके। ट्रेलर गुजरात नंबर का और ऑरेंज कलर का था, जिसमें कोयला भरा हुआ था। महिला बेटी और ग्रुप के साथ 3 दिन पहले उदयपुर आई थी। ————————— ये खबर भी पढ़िए… कानपुर में NICU में बच्ची जिंदा जली:चेहरा-पेट जलकर काला हुआ, चमड़ियां उधड़ी; वॉर्मर मशीन में आग लगी, अस्पताल में हंगामा कानपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल के NICU के वॉर्मर मशीन में रविवार शाम आग लग गई। इससे उसमें भर्ती एक मासूम बच्ची जिंदा जल गई। बच्ची तड़पती रही, पूरा शरीर जलकर काला हो गया, उसकी चमड़ियां उधड़ गईं। चेहरा, छाती, पेट, जांघ बुरी तरह झुलस गया। पढ़ें पूरी खबर…