मथुरा में परिवार के 5 लोगों ने सुसाइड किया:दूध में जहर मिलाकर पीया, पुलिस मौके पर पहुंची

मथुरा में एक परिवार के पांच लोगों ने सुसाइड कर लिया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सभी ने सोमवार रात दूध में जहर मिलाकर पीया। घटना का पता उस वक्त चला, जब परिवार के लोग सुबह देर तक नहीं उठे। इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस का कहना है कि मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। मौत के सटीक कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी। मामला महावन थाना क्षेत्र के खप्परपुर गांव का है। खबर अपडेट की जा रही है…