यूपी की बड़ी खबरें:बजट सत्र में पेश होंगी 5 CAG रिपोर्ट, कैबिनेट ने दी मंजूरी, योगी सरकार के कार्यकाल की हैं रिपोर्ट

बजट सत्र के दौरान 5 सीएजी (भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक) रिपोर्ट पेश की जाएंगी। इनमें उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) और लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना भी शामिल है। इनके अलावा गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की साल-2025 की विकास और संपत्तियों के आवंटन पर रिपोर्ट, मार्च 2023 का राज्य सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों पर प्रतिवेदन और आयुष पर प्रतिवेदन शामिल है। सीएम योगी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में सीएजी रिपोर्ट विधानसभा में पेश करने को मंजूरी दी गई। मुरादाबाद में विधायक फहीम और फैमिली के OBC सर्टिफिकेट रद्द, स्वतंत्र देव ने कहा था- बीवी की कसम खाओ मुरादाबाद के जिलाधिकारी अनुज सिंह ने बिलारी सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक मोहम्मद फहीम और उनकी फैमिली के OBC सर्टिफिकेट रद्द कर दिए हैं। डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति ने विधायक और उनकी फैमिली के OBC सर्टिफिकेट के खिलाफ आई शिकायतों पर सुनवाई के बाद यह डिसीजन दिया है। फहीम वही विधायक हैं, जिनके द्वारा जल जीवन मिशन पर सवाल उठाए जाने के बाद जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सदन में उनसे बीवी की कसम खाने को कहा था। पढ़ें पूरी खबर… चित्रकूट में बिजली की कटिया फंसा रहे कोटेदार की पीट-पीटकर हत्या, बचाने आई बहू भी घायल चित्रकूट में कोटेदार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बिजली के खंभे से लाइट जोड़ने को लेकर गांव के कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। मंगलवार रात जब वे कटिया जोड़ने लगे, उसी दौरान गांव के लोगों से कहासुनी शुरू हो गई। धीरे-धीरे मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसके बाद कोटेदार अपने घर में घुस गए। आरोप है कि दबंगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बचाने आई बहू भी घायल हो गई। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां कोटेदार की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला रैपुरा थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…