वाराणसी, अयोध्या, मेरठ और मिर्जापुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सभी जगहों पर धमकी का ईमेल सरकारी मेल पर आया। इसका पता लगते ही हड़कंप मच गया। फिलहाल, चारों कोर्ट परिसरों को पुलिस ने खाली करा दिया है। कोर्ट के एक-एक कोने की जांच की जा रही है। हालांकि, अभी तक कहीं भी कुछ नहीं मिला है। अब पॉइंटवार जानिए कहां क्या स्थिति है काशी: धमकी का पता चलते ही कोर्ट में अफरा-तफरी मच गई। 3 हजार से अधिक वकील और 5 हजार वादकारियों ने आनन-फानन में कोर्ट छोड़ दिया। जिला जज भी कैंपस से बाहर आ गए। कोर्ट की कार्रवाई को फिलहाल रोक दिया गया। यूपी ATS, STF, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमें सर्च अभियान में जुटी हुई हैं। अयोध्या : बम रखे जाने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं। एहतियातन पूरे कचहरी परिसर को तुरंत खाली कराया गया। आम लोगों और अधिवक्ताओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मुख्य गेटों पर बैरिकेडिंग कर दी गई। फिलहाल, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड सर्चिंग में जुटी हुई है। मिर्जापुर: वकील कैंपस से बाहर आ गए हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। पूरे परिसर की जांच में जुटी हुई है। संदिग्ध वस्तुओं और व्यक्तियों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। मेरठ: डॉग स्क्वॉड और बम स्क्वॉड की टीमें पूरे कोर्ट परिसर में जांच कर रही हैं। कोर्टरूम खाली करा दिए गए हैं। काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। तस्वीरें देखिए…