मेरठ में छोटे भाई ने बड़े को मार डाला:इतने चाकू मारे कि गर्दन लटकी; लाश के पास खून से सना चाकू लेकर बैठा रहा

मेरठ के छोटे भाई ने बड़े भाई की गला काटकर हत्या कर दी। चाकू से इतने वार किए कि उसकी गर्दन कटकर लटक गई। हत्या के बाद छोटा भाई शव के पास ही खून से सना चाकू लेकर बैठा रहा। उसके चाकू से खून टपक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को चाकू के साथ अरेस्ट कर लिया। वहीं शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। वारदात इंचौली थाना क्षेत्र की शनिवार की है। 2 तस्वीरें देखिए… अब जानिए पूरा मामला कस्बा लावड़ में रहने वाले नत्थू के 4 बेटे कलुआ (47), शहंशाह (43), जॉनी (39), अरुण (27) है। चारों की शादी नहीं हुई है। जॉनी और अरुण शहर में काम करते हैं। चारों भाई एक ही घर में रहते थे। शनिवार शाम करीब 4:30 बजे कलुआ और शहंशाह घर की पहली मंजिल पर खाना बना रहे थे। नीचे जॉनी और अरुण के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इतने वार किए कि गर्दन लटक गई
झगड़ा इतना बढ़ा कि छोटे भाई अरुण ने पास रखा चाकू उठाया और जॉनी की गर्दन पर लगातार वार करने लगा। इस हमले में गर्दन कटकर अलग नहीं हुई, बल्कि लटक गई। इससे मौके पर ही जॉनी की मौत हो गई। हत्या कर लाश के पास बैठा रहा भाई
जॉनी की हत्या करने के बाद भी अरुण बड़े भाई की लाश के पास खून से सना चाकू लेकर बैठा रहा। वहीं, बड़े भाई की चीख-पुकार सुनकर अन्य लोग मौके पर पहुंचे। घरवालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जॉनी को पास की सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके से आरोपी भाई अरुण को अरेस्ट कर लिया है। उसके पास से कत्ल में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच-पड़ताल कर रही। दोनों भाइयों के बीच कहासुनी के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। ———————– यह खबर भी पढ़ें डिप्टी कमिश्नर के भाई की हरदोई में हत्या, मरने से पहले अपनी अंतड़ियां समेटी मथुरा के डिप्टी कमिश्नर (उद्योग) के भाई की हरदोई में हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह 5 बजे हमलावरों ने घर में घुसकर भाई पर बांके से हमला किया। चीख-पुकार मची तो हमलावर भाग गए। मां और पड़ोसी भागकर पहुंचे तो देखा वह पेट के बल जमीन पर तड़प रहा था। यहां पढ़ें पूरी खबर