अयोध्या के संत बोले- हनुमानजी ताकत देंगे, पाकिस्तान हार जाएगा:फैंस ने कहा- पाक को रेल दिया जाएगा; यूपी में भारत-पाक मैच पर जोश हाई

टी-20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला चल रहा है। श्रीलंका के कोलंबो में यह मैच खेला जा रहा, लेकिन यूपी में भी लोगों का जोश हाई है। मंत्री संजय निषाद ने क्रिकेट के बहाने पाकिस्तान पर कटाक्ष किया। कहा- देश की भावनाओं का जुड़ाव खेल से है।…जहां तक पाकिस्तान का सवाल है तो सड़क पर कुत्ते इसलिए मरते हैं, क्योंकि वह निर्णय नहीं ले पाते कि इधर जाना है या उधर। यही कुछ देशों का यही हाल हो गया है। वह निर्णय नहीं ले पा रहे कि देश कैसे चलाना है, किससे संबंध रखने हैं। उधर, लखनऊ में क्रिकेट प्रेमियों ने टीम इंडिया का ड्रेस पहनकर शिव जी को जलाभिषेक किया। भारत की जीत के लिए प्रार्थना की। अयोध्या में टीम इंडिया की जीत के लिए संतों ने अनुष्ठान और यज्ञ किए। काशी में सिंधिया घाट पर फैंस ने विशेष पूजा की। ‘हर- हर महादेव’के जयघोष किए गए। फैंस के हाथों में पाकिस्तान को रेल दिया जाएगा… स्लोगन लिखे पोस्टर रहे। फैंस ने गंगा तट पर दीप जलाकर भारत की जीत की कामना की। भारत-पाक के बीच इससे पहले एशिया कप में 28 सितंबर 2025 को मुकाबला हुआ था। भारत ने ये मैच जीता था। लखनऊ में केडी सिंह बाबू हास्टल में मैच की विशेष स्क्रीनिंग की जाएगी। गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में भी खिलाड़ियों के लिए मैच देखने की लाइव इंतजाम किया गया है। देखिए 2 तस्वीरें… मैच से पहले फैंस के कार्यक्रम को देखने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…