यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आज यानी बुधवार से शुरू होंगी। प्रदेश के 8033 केंद्रों पर हो रही इस परीक्षा के लिए कुल 53 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया हैं। लखनऊ में आदर्श कारागार समेत 121 केन्द्रों पर 1 लाख 3 हजार 88 परीक्षार्थी शामिल होंगे। तीन स्तर पर पहरेदारी के लिए पुलिस के अलावा सात जोनल, 11 सेक्टर और 121 स्टैटिक मजिस्ट्रेट व 121 केन्द्र और इतने ही बाह्य केंद्र व्यवस्थापक और 3600 कक्ष निरीक्षक लगाए गए हैं। यहां तैनात हुई एक्स्ट्रा फोर्स
माल, नगराम,मलिहाबाद व काकोरी समेत करीब दर्जन भर संवेदशील केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। शिक्षा विभाग के छह सचल दल केंद्रों का औचक निरीक्षण कर नकलचियों पर नजर रखेंगे। रात में प्रत्येक केंद्र की निगरानी के लिए टीमें गठित की गई हैं। केंद्रों पर मंगलवार शाम से ही पुलिस बल तैनात हो गया है। स्ट्रांग रूम में रखे प्रश्न पत्रों की कड़ी निगरानी की जा रही है। साथ ही सचल दल परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर स्ट्रांग रूम समेत अन्य व्यवस्थाएं परखी। बाहरी लोगों के प्रवेश पर रहेगी पाबंदी राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में बने कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों की हर गतिविधि की लाइव निगरानी होगी। डीआईओएस राकेश कुमार ने मंगलवार को सभी केंद्र व्यवस्थापकों को नकल अध्यादेश के तहत सुचिता और पारदर्शिता के साथ नकलविहीन परीक्षा कराने के निर्देश दिए। परीक्षा के दौरान बाहरी लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। बच्चों के बैठने की रहेगी व्यवस्था डीआईओएस ने बताया कि सभी केंद्रों पर बच्चों के बैठने से लेकर शौचालय, रोल नम्बर चस्पा करने से लेकर परीक्षाओं से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अधिकारियों व कक्ष निरीक्षकों को रिजर्व में रखा गया है। किसी अधिकारी के अनुपस्थित होने ये तैनात होंगे। परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र, स्टेशनरी आदि जरूरी सामग्री मुहैया कराई जा चुकी है। प्रश्न पत्र स्ट्रांग रूम में रखी डबल लॉक अलमारी में रखे गए हैं। परीक्षा के दौरान परीक्षा कक्ष के सीसी कैमरे संचालित होंगे। सबकी रिकॉर्डिंग होगी। सचल दल ने रात में परीक्षा केन्द्रों का जायजा लेकर तैयारियों को परखा। निगरानी में रहेंगे प्रश्नपत्र DIOS ने केंद्र व्यवस्थापकों से कहा कि स्टैटिक मजिस्ट्रेट और वाह्य केन्द्र व्यवस्थापक की मौजूदगी में सीसी कैमरे की निगरानी में स्ट्रांग रूम में रखी अलमारी खोलेंगे। अलमारी से विषय वार प्रश्न पत्र निकालेंगे। इन्हें अलमारी खोलने व बंद करने का समय और तारीख भी रजिस्टर में दर्ज करनी होगी।