इकाना स्टेडियम में आज IPL मैच, बारिश की संभावना नहीं:एक्सपर्ट बोले- पिच में नमी, तेज गेंदबाजों को फायदा होगा

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आज IPL- 2026 का 5वां मैच खेला जाएगा। मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा। मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। शहर में रात 12 बजे से सुबह 9 बजे तक रुक-रुककर बारिश होती रही। इसके चलते क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें मौसम पर टिकी हुई हैं। सीनियर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट संतोष सूरी ने बताया, बारिश के बीच पिच को रात में ही कवर कर दिया गया था। दिन में धूप भी निकली है। अगर शाम को बारिश नहीं हुई, तो पिच पर कोई असर नहीं पड़ेगा। हालांकि, पिच में नमी रहेगी। इससे शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी और गेंद स्विंग करती दिखेगी। स्टेडियम के स्टाफ के मुताबिक, स्टेडियम में लाल और काली मिट्टी की कुल 9 पिचें हैं, जिनमें से फिलहाल 4 पिच तैयार हैं। आज का मैच लाल मिट्टी की पिच पर होगा। स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट संतोष सूरी बताते हैं- लाल मिट्टी की पिच पर बल्लेबाजी में थोड़ी मदद मिलती है, इसलिए मैच हाई-स्कोरिंग हो सकता है। 2 तस्वीरें देखिए… LSG-DC मैच के लाइव अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाएं…