आगरा के न्यूड वीडियो कांड के लड़के-लड़कियां आपस में दोस्त:सभी की उम्र 14 से 17 साल के बीच, लड़का बोला- मोबाइल बेचकर फंसे

आगरा का खंदौली इलाका 31 मार्च को अचानक चर्चा में आ गया। वजह- 48 अश्लील वीडियो का एक साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो जाना था। इन वीडियो में 3 लड़के और 2 लड़कियां दिख रही थीं। सभी की उम्र 14 से 17 साल के बीच थी। ये वीडियो उस वक्त वायरल हुए, जब इलाके में ऐतिहासिक श्रीराम मेला चल रहा है। इससे इलाके में तनाव फैल गया। किसी ने शिकायत तो नहीं की, लेकिन पुलिस एक्टिव हो गई। दो लड़कों को गिरफ्तार कर लिया गया। छानबीन में सामने आया कि लड़कियां हिंदू और लड़कों में एक मुस्लिम है। इसके बाद पूरे इलाके में 48 पुलिसवाले तैनात कर दिए गए। बच्चे नाबालिग हैं, इसलिए पुलिस भी कार्रवाई सोच-समझकर कर रही है। जिन्हें गिरफ्तार किया गया है, उन्हें बाल सुधार गृह में भेजा गया है। दोनों लड़कियों की काउंसलिंग की जा रही है। सामने आया है कि पांचों बच्चे एक-दूसरे को जानते थे। जो कुछ भी वीडियो में दिख रहा, वो लोग सहमति से कर रहे थे। सवाल उठे कि अचानक वीडियो वायरल कैसे हो गए? उन्हें बनाने के पीछे मकसद क्या था? वीडियो वायरल किसने किया? अब पुलिस के पास ऑप्शन क्या है? सब कुछ सिलसिलेवार पढ़िए… मंत्री ने मेले की शुरुआत की, मेले में अश्लील वीडियो फैल गए
आगरा जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर खंदौली इलाका है। इस वक्त यहां 126वां ऐतिहासिक श्रीराम मेला और कुश्ती-दंगल चल रहा है। इसकी शुरुआत केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने 26 मार्च को की थी। अभी तक तो इस मेले की ही चर्चा थी, लेकिन 31 मार्च को अचानक स्थिति बदल गई। मेले में मौजूद लोगों के मोबाइल में कुछ वीडियो पहुंचे। इनमें 2 लड़कियां और 3 लड़के दिख रहे थे, जो न्यूड थे। ये अश्लील वीडियो सुबह 9 बजे इतनी तेजी से लोगों ने एक-दूसरे के मोबाइल पर भेजे कि 12 बजते-बजते इलाके के तकरीबन सभी लोगों तक पहुंच गए थे। लोगों ने इन वीडियो में दिख रहे लड़कों को पहचान लिया। ये सभी एक ही गांव के थे। एक लड़का मुस्लिम, दूसरा मौर्य और तीसरा कश्यप बिरादरी से है। वीडियो में जो दो लड़कियां दिख रही थीं, उनमें एक ठाकुर बिरादरी की और दूसरी OBC वर्ग की है। ये दोनों लड़कियां अलग-अलग गांव से हैं। ये लड़के-लड़कियां 9वीं से लेकर 12वीं तक की क्लास में पढ़ाई करते हैं। मुस्लिम वर्ग से आने वाला लड़का पढ़ाई छोड़ चुका है। वह एक दुकान में काम करता है। सोशल मीडिया से दोस्ती, फिर आपस में मिलने लगे
आरोपियों के गांव में लोगों से बात करने पर पता चला कि इनकी जान-पहचान पहले से ही थी। सभी एक-दूसरे को जानते थे। बाद में इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे से जुड़ गए। यहीं आपस में बात करते थे। एक दूसरे को फोटो-वीडियो भेजते थे। उम्र कम थी, इसलिए रंगबाजी, भौकाल, प्यार जैसी बातें करते और वीडियो बनाते थे। मोहल्ले में अक्सर साथ घूमते हुए भी दिखते थे। 3 महीने पहले मिलने की प्लानिंग की, फिर न्यूड वीडियो बनाए
इस कहानी की शुरुआत करीब 3 महीने पहले हुई। पांचों ने मिलकर प्लान बनाया कि सब मुलाकात करते हैं। इसके लिए एक दोस्त का घर चुना। वहीं पर सब इकट्‌ठा हुए। वहां इन लोगों ने न्यूड वीडियो बनाए। उनमें किसी भी तरह की कोई जोर-जबरदस्ती नहीं दिख रही थी। कोई वीडियो 30 सेकेंड का था, तो कोई 10-15 सेकेंड का था। इन वीडियो में दोनों लड़कियां और 2 लड़के अश्लील हरकतें करते हुए दिख रहे हैं। तीसरा लड़का इन सबके वीडियो बना रहा है।
जहां घटना हुई, वहां पहले भी हुए थे बवाल
आसपास के लोग बताते हैं- जिस जगह की यह घटना है, वहां ठाकुरों की आबादी ज्यादा है। यहां पहले भी झगड़े हो चुके हैं। इस घटना के बाद तनाव बढ़ गया, इसलिए प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया। यहां पुलिस तैनात कर दी गई। इसकी एक वजह यह भी है कि आरोपियों में एक मुस्लिम वर्ग का लड़का है। वह वीडियो में भी बिना कपड़ों के नजर आ रहा है। उसके घर के आसपास अब किसी को भी नहीं जाने दिया जा रहा। वीडियो जब वायरल हुए, तो इससे जुड़े लड़कों के परिवार के लोगों ने खुद को अपने घरों में कैद कर लिया। किसी ने कोई शिकायत नहीं की। लेकिन, पुलिस को इस मामले की गंभीरता का अंदाजा था। इसलिए उन्होंने खुद ही एफआईआर लिखी और दो लड़कों को गिरफ्तार किया। खंदौली के थाना प्रभारी कुलदीप सिंह कहते हैं- इस मामले में अगर लड़कियों के परिवार के लोग शिकायत दर्ज करवाते हैं, तो हम मुकदमा लिखेंगे और आगे की कार्रवाई करेंगे। अभी अश्लील सामग्री डिजिटल प्लेटफार्म पर पोस्ट करने की धारा में FIR दर्ज की है। मोबाइल बेचा, इसलिए वीडियो सामने आए
पुलिस ने पकड़े गए दोनों लड़कों से पूछताछ की। इंस्पेक्टर ने पूछा- ये वीडियो क्यों वायरल किए? इस पर एक लड़के ने कहा- वीडियो मेरे फोन में थे। हमने वह फोन बेच दिया था। लेकिन, वीडियो नहीं हटाया था। वहीं से वायरल हो गए। इंस्पेक्टर ने पूछा- फोन कब और किसे बेचा? इसका जवाब लड़के ठीक से नहीं दे सके। उनके बयानों में भी विरोधाभास था। इंस्पेक्टर ने पूछा- उस मोबाइल में इन वीडियो के अलावा और क्या-क्या था? इसका जवाब भी लड़के नहीं दे सके। (पुलिस मान रही है कि न्यूड वीडियो सामने आने के पीछे कोई और वजह भी हो सकती है। साथ ही वीडियो में 2 लोकेशन दिख रही हैं। ये भी माना जा रहा है कि वीडियो 2 लोकेशन पर शूट हुए हैं।) पुलिस के सामने 6 और सवाल हैं, जिनकी छानबीन की जा रही… DCP बोले- लोगों से अपील, ये वीडियो शेयर न करें
आगरा वेस्ट के DCP आदित्य सिंह ने कहा- इसमें शामिल सभी लड़के-लड़कियां नाबालिग हैं। जो वीडियो अभी वायरल हो रहे, वो सभी 3 महीने पहले के हैं। अभी 2 लड़कों को गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ में यह भी पता चला कि ये सभी पहले से आपस में परिचित रहे हैं। डीसीपी ने लोगों से यह भी आग्रह किया कि वीडियो अगर आपके पास है, तो उसे शेयर नहीं करिए। शेयर करने पर कार्रवाई हो सकती है। ————————— यह खबर भी पढ़ें… किडनी बेचने वाला MBA स्टूडेंट गर्लफ्रेंड के सामने फूट-फूटकर रोया, कानपुर में पुलिसवालों के पैर पकड़े; बोला- मां को मत बताना कानपुर में रुपए के लालच में अपनी किडनी बेचने वाला आयुष हैलट अस्पताल के ICU में एडमिट है। पुलिस ने आयुष से कहा कि परिजनों को पूरी बात बता दो। इस पर आयुष पुलिसकर्मियों के पैर पकड़कर रोने लगा। कहा- सर, मेरी मां को कुछ मत बताना। मैं नौकरी करने की बात कहकर कानपुर आया था। पूरी खबर पढ़ें…