कानपुर की फूलबाग फल मंडी में सोमवार शाम को भीषण आग लग गई। ऑर्डनेंस फैक्ट्री के बगल में 20 से ज्यादा दुकानें जलकर खाक हो गईं। 25 ठेले और कुछ बाइकें भी जल गईं। फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शाम करीब 6 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लगी। कुछ ही देर में दुकानें धू-धू कर जलने लगीं। 30-40 फीट तक आग की लपटें उठने लगीं। घरेलू गैस के 4 सिलेंडरों में ब्लास्ट हुआ, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची कई थानों की पुलिस फोर्स ने फल मंडी को खाली कराया। दुकान जलते देख एक महिला दुकानदार बेहोश हो गई। एक महिला दुकानदार का 5 लाख कैश और जेवर जल गया। अन्य दुकानदारों के नोट जलकर भी राख हो गए। सीएफओ ने बताया- ऑर्डनेंस फैक्ट्री ओईएफ के ठीक बगल में फल मंडी है। उसमें आग लगी थी। पूरी मंडी आग की चपेट में थी। टीम ने घेराबंदी कर आग पर काबू पा लिया। कोई जनहानि नहीं हुई। पहले 5 तस्वीरें देखिए… आग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…