यूपी की बड़ी खबरें:महराजगंज में बहन को 3 भाइयों ने मार डाला, प्रेमी के साथ पकड़ लिया था

महाराजगंज में बहन को प्रेमी के साथ देखकर तीन भाइयों ने रॉड से पीट-पीट कर हत्या कर दी। प्रेमी को भी जमकर पीटा। फिर बहन को नदी किनारे ले जाकर जला दिया। घायल प्रेमी ने थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की के घरवाले रिश्तेदार के यहां शादी में गए थे। वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसने घर से 25 मीटर दूर रहने वाले अपने प्रेमी को बुला लिया। रात में प्रेमी उसके कमरे में चला गया। इसी बीच परिजन घर लौट आए और दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। आक्रोशित भाइयों ने शॉकर रॉड से बहन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस दौरान वह कह रहा था- तुमने मेरी इज्जत को तार-तार कर दिया, अब समाज में क्या मुंह दिखाऊंगा। पढ़ें पूरी खबर… गोंडा में सिपाही ने महिला से रेप किया; शादीशुदा होने की बात छिपाई, ब्लैकमेल किया गोंडा में एक महिला ने सिपाही पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सिपाही शशांक दुबे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सिपाही की तैनाती इस समय बलरामपुर जिले में थी। महिला का कहना है कि सिपाही ने मदद के नाम पर बातचीत शुरू की। अपने शादीशुदा होने की बात छिपाई। इसके बाद वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर 15 महीने तक शारीरिक शोषण किया। महिला ने सिपाही से बातचीत के कुछ स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं। पढ़ें पूरी खबर… मेरठ में मुस्कान-साहिल की पेशी दूसरी बार टली, अब 21 अप्रैल को सुनवाई होगी मेरठ के सौरभ हत्याकांड में आरोपी सौरभ की पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल शनिवार को भी कोर्ट में अपना पक्ष नहीं रख सके। उनकी सुनवाई फिलहाल टल गई है। सुनवाई की अगली तारीख 21 अप्रैल लगाई गई है। शनिवार को मेरठ कचहरी में वकीलों की हड़ताल रहती है। हड़ताल के दिन कामकाज नहीं होता। इसीलिए सुनवाई नहीं हुई। नीला ड्रम केस में अब 313 की कार्रवाई शुरू हो रही है। सुनवाई की पहली तारीख 15 अप्रैल थी। लेकिन विशेष कारणों से उस तारीख पर सुनवाई नहीं हुई थी। इसलिए अगली तारीख 18 अप्रैल लगी थी। इसमें दोनों अपना पक्ष रखना था। पूरी खबर पढ़ें कानपुर में रेलवे का फर्जी अधिकारी अरेस्ट, शिवगंगा एक्सप्रेस में यात्रियों को धमका रहा था कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर शुक्रवार रात विजिलेंस टीम ने फर्जी रेलवे अधिकारी बनकर यात्रा कर रहे शख्स को पकड़ लिया। आरोपी संजय कुमार शिव गंगा एक्सप्रेस में सफर कर रहा था और खुद को रेलवे अधिकारी बताकर यात्रियों पर रौब झाड़ रहा था। कई यात्रियों को हटकाया। ट्रेन में उसके व्यवहार पर शक होने पर किसी यात्री ने शिकायत कर दी, जिसके बाद विजिलेंस टीम ने स्टेशन पहुंचते ही उसे हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से रेलवे के नकली आई कार्ड, ड्यूटी पास और सुविधा पास समेत कई फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं। साथ ही उसके पास से हजारों रुपए नकद भी मिले हैं। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि वह लंबे समय से इस तरह लोगों को भ्रमित कर रहा था। फिलहाल विजिलेंस टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि इस फर्जीवाड़े में उसके साथ और कौन लोग शामिल हैं। रेलवे अधिकारियों ने साफ कहा है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर.. झांसी में 6 दुकानों में लगी आग,20 फीट तक उठती रही लपटें, फायर ब्रिगेड ने एक घंटे में पाया काबू झांसी में शनिवार को 6 दुकानों में आग लग गई। आग उसे 20 फिट ऊंची लपटें उठने लगी । देखते ही देखते पूरा इलाका धुंआ से भर उठा। लोग घरों से बाहर निकलकर आए तब उन्हें आग लगने की जानकारी हुई। उन्होंने फौरन दुकान मालिकों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड बुला ली। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने एक करीब घंटे में आग पर काबू पाया। हादसे में चप्पल- जूते और इलेक्टोनिक समेत 6 दुकानों के सामान जलकरराख हो गए। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग से लगभग 20 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है। पूरा मामला शुक्रवार सुबह मऊरानीपुर कस्बे का है। यहां पढ़ें पूरी खबर महोबा में साध्वी प्राची बोलीं- लव जिहादियों के लिए ‘नो जेल, नो बेल’, सीधा हूरों से मेल… महोबा में लव जिहाद पर साध्वी प्राची ने कहा- जिहादियों के लिए नो जेल, नो बेल, उनको सीधा 72 हूरों से मेल होना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि इस मुद्दे पर सख्त कानून बनाया जाए। आरोपियों की संपत्ति जब्त की जाए। साध्वी प्राची ने कहा- जहां हिंदू बच्चे पढ़-लिखकर देश निर्माण में लगे हैं, वहीं मदरसों से लव जिहाद जैसी साजिशें सामने आ रही हैं। साध्वी प्राची, हिंदू बेटी बचाओ संघर्ष समिति की ओर से टूरिस्ट बंगला इलाके में आयोजित विशाल महापंचायत में पहुंची थीं। पूरी खबर पढ़ें… योगी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द, 30 अप्रैल तक आएगी भाजपा की नई टीम बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान यूपी बीजेपी की नई टीम, योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों पर चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश में जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन में बदलाव देखने को मिलेगा। नई टीम का ऐलान 30 अप्रैल तक हो सकता है। इससे पहले गुरुवार को पंकज चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मुलाकात की थी। करीब एक घंटे चली बैठक में संगठन और सरकार दोनों पर मंथन हुआ। जानकारी के अनुसार, मंत्रिमंडल विस्तार में बड़े फेरबदल की संभावना कम है। खाली पदों पर ब्राह्मण, दलित, ओबीसी और महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिया जा सकता है। संगठन में बदलाव बड़ा होगा। नई लीडरशिप को आगे लाने की तैयारी है। कुछ मौजूदा पदाधिकारियों को हटाया जा सकता है। इनमें से कुछ को राष्ट्रीय टीम में जगह मिल सकती है। अलीगढ़ में कूलर के गोदाम में लगी आग, दमकल की 2 गाड़ियों ने 1 घंटे बाद पाया काबू अलीगढ़ के गांधी पार्क थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात डीएस कॉलेज के पास एक मकान की दूसरी मंजिल पर बने कूलर गोदाम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते प्लास्टिक के कूलर और पंखों ने आग पकड़ ली और लपटें तेज हो गईं, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। आसपास रिहायशी इलाका होने के कारण लोगों ने शोर मचाया और घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गोदाम लकी जिंदल की बेला ट्रेडर्स के नाम से संचालित है, जबकि परिवार निचले तल पर रहता है। आग लगते ही परिवार के लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों ने भी बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। फायर स्टेशन ऑफिसर संजीव कुमार सिंह के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर… गोरखपुर में चलती पल्सर बाइक में लगी आग, कूदकर भागा युवक, 20 मिनट में लोगों ने पाया काबू गोरखपुर में चलती पल्सर बाइक में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। बाइक चला रहा युवक तुरंत कूद कर दूर खड़ा हुआ। देखते ही देखते वह धू- धू कर जलने लगी। बड़ी- बड़ी लपटों को देखकर आस पास के लोगों में अफरा- तफरी मच गई। लोग इधर -उधर भागने लगे। मौके से स्थानीय दुकानदारों ने पानी फेंक कर आग पर काबू पाया। करीब 20 मिनट तक आग धधकती रही। जिसकी वजह से बाइक के तमाम पार्ट्स जलकर बर्बाद हो गए हैं। हालांकि, कोई जनहानि नहीं हुई है। यह घटना रेती रेती चौक से घंटाघर रोड की बताई जा रही है। जिसका वीडियो शुक्रवार शाम सामने आया। आग लगने के कारणों का पता नहीं लगाया जा सका है। पढ़ें पूरी खबर… पंचायत चुनाव में देरी तय, 10 जून को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव की मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तारीख फिर बढ़ा दी है। अब यह 22 अप्रैल की जगह 10 जून को जारी होगी। तारीख बार-बार बढ़ने से साफ है कि पंचायत चुनाव समय पर नहीं होंगे। ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 26 मई तक है, जबकि सूची 10 जून को आएगी। ऐसे में सरकार को या तो ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त करने होंगे या प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाना होगा। जिला पंचायत अध्यक्षों (12 जुलाई) और ब्लॉक प्रमुखों (19 जुलाई) के लिए भी यही स्थिति बन सकती है। मतदाता सूची की तारीख पहले 15 जनवरी थी, जिसे बढ़ाकर 6 फरवरी, 28 मार्च, 15 अप्रैल, 22 अप्रैल और अब 10 जून कर दिया गया है। प्रदेश में 57,694 ग्राम पंचायतें, 826 विकास खंड और 75 जिला पंचायतें हैं।