यूपी के 17 जिलों में मौसम विभाग ने आज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता सिर्फ 7 घंटे और रहेगी। इसके बाद धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी होगी। एक सप्ताह में 6-8 डिग्री तक तापमान बढ़ सकता है, जिससे गर्मी अपना असर दिखाएगी। पूर्वांचल के कुछ जिलों को छोड़कर पूरे यूपी में मौसम शुष्क रहने वाला है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- शुक्रवार से तापमान बढ़ना शुरू हो गया है। आगे एक सप्ताह तक इसके धीरे-धीरे कर बढ़ोतरी के आसार हैं। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे गर्म वाराणसी रहा, जहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया। प्रयागराज में अधिकतम तापमान 38.2, झांसी का 38.1 डिग्री रहा। मौसम की तस्वीरें देखिए- आज 17 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट मौसम में उतार-चढ़ाव क्यों?
मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड के पहाड़ों पर मौसम लगातार बदल रहा है। बर्फबारी हो रही है। अगले 2 से 3 दिन भी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है। इसका सीधा असर यूपी में दिख रहा है। पहाड़ों से आने वाली हवाएं मौसम को ठंडा बनाए हुए हैं। बारिश के अनुकूल सिस्टम तैयार कर रही हैं। शुक्रवार को मऊ में ओले गिरे, आगरा और जालौन में तेज बारिश हुई थी शुक्रवार के मौसम की बात करें सुबह जालौन में तेज हवा के साथ बारिश हुई थी। काले बादल छाने की वजह से अंधेरा छा गया। दोपहर के वक्त आगरा में अचानक मौसम बदला। बिजली कड़कने लगी। करीब आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई। मऊ में बारिश के साथ ओले भी गिरे। ललितपुर में शुक्रवार रात तेज हवा के साथ बारिश हुई। इससे शहर में कई शादी समारोहों की व्यवस्थाएं बिगड़ गई। इसके अलावा, लखनऊ, कानपुर, नोएडा, गाजियाबाद समेत ज्यादातर शहरों में मौसम साफ रहा। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में 30 अप्रैल से बारिश हो रही है। इससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। अधिकतम तापमान 9°C तक गिर गया है। 28 अप्रैल को सबसे ज्यादा 47.6°C तापमान बांदा में रिकॉर्ड किया गया था, जो 8 मई को गिरकर 39°C तक लुढ़क गया। अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम ? ————————– ये खबर भी पढ़िए- UP में हल्की बारिश को बाढ़ बता रहीं मशीनें: कंपनी को पेमेंट न देने की सिफारिश; फिर भी 137 करोड़ दे दिए यूपी में हल्की बारिश होने पर मौसम विभाग की मशीनें बाढ़ जैसे हालात बता रहीं हैं। अगर बादल छा गए तो धूप खिलने का मैसेज भेज रहीं हैं। ये गड़बड़ी 2 साल पहले लगे ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन और ऑटोमैटिक रेन गेज की वजह से है। हैदराबाद की कंपनी ने सभी तहसील और ब्लॉक में ये मशीनें लगाईं थीं। पढ़ें पूरी खबर…