यूपी में भीषण गर्मी पड़ रही है। मंगलवार को 48.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ बांदा दुनिया में तीसरा और देश में पहला सबसे गर्म शहर रहा। 2022 में बांदा का तापमान 49 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। संभावना है कि अगले कुछ दिनों में 4 साल पुराना ये रिकॉर्ड टूट सकता है। उधर, प्रयागराज में 45.8 डिग्री और कानपुर में 44.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। भीषण गर्मी और तेज लू (हीटवेव) के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों तक पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ेगी। ज्यादातर जिले लू की चपेट में रहेंगे। 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी। दिन का तापमान 44 से 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। काशी-मथुरा के मंदिरों और जू में खास इंतजाम
कानपुर चिड़ियाघर में गर्मी और लू से जानवरों को बचाने के लिए खास इंतजाम किए गए। कोबरा सांप के बाड़े में बर्फ से भरी बोतल रखी गई है। वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन मार्ग पर जगह-जगह मटकों में ठंडे पानी की व्यवस्था की गई। मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं से दोपहर के समय आने से बचने की सलाह दी है। वृंदावन के श्री बांके बिहारी मंदिर में चबूतरे पर बिछी मैट को ठंडा रखने के लिए कर्मचारी पानी का छिड़काव करते नजर आए। आगरा में ताजमहल देखने आने वाले पर्यटकों की संख्या भी काफी कम दिखी। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए प्रदेश के कई हिस्सों में रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि इसके बाद ऑरेंज अलर्ट लागू रहेगा। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। 23 मई तक भीषण गर्मी पड़ेगी। अधिकांश हिस्सों में तापमान बढ़ेगा। लू चलेगी। तापमान में 3 से 4°C तक की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, मानसून केरल में 26 मई के आसपास पहुंच सकता है। इससे अनुमान लगाया जा रहा कि 18 जून को मानसून गोरखपुर के रास्ते यूपी में प्रवेश करेगा। हालांकि, यह एक संभावित तिथि है। मौसम की 5 तस्वीरें देखिए- 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट अगले 24 घंटे में यूपी के 13 जिलों में भीषण लू चलने की संभावना है। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में औरैया, बलिया, भदोही, चित्रकूट, गाजीपुर, जौनपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कौशांबी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली और वाराणसी शामिल हैं। अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?
मौसम से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-