आगरा में भीषण गर्मी को देखते हुए कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 20 मई को बंद रहेंगे। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षण (डीआईओएस) चंद्रशेखर ने आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने सभी बोर्ड के स्कूलों प्रबंधन को कड़ाई से आदेश का पालन करने का आदेश दिया है। आदेश न मानने की स्थिति में कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद जारी हुआ आदेश
आगरा तापमान लगभग 46.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। कड़ी धूप और गर्मी की वजह से घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग ने भी हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसको देखते हुए आगरा में सभी बोर्ड के नर्सरी से कक्षा 8 तक की छुट्टी रहेगी।
मौसम विज्ञान विभाग की चेतावनी के बाद डीएम मनीष बंसल के निर्देश प सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय, वित्तविहीन विद्यालय तथा सभी बोर्ड से मान्यता प्राप्त सभी माध्यमिक विद्यालय नर्सरी से कक्षा 8 तक 20 मई को अध्यापन कार्य नहीं होगा। कक्षा 9 से 12 तक ऑनलाइन क्लास लगेंगी। आगरा में मंगलवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 46.5°C पर पहुंच गया। ये इस साल का सबसे अधिक अधिकतम तापमान है। दिन ही नहीं, रात भी इस सीजन की गर्म रही। 1.9°C की बढ़ोत्तरी के साथ ही न्यूनतम तापमान 27.4°C पर पहुंच गया। मंगलवार सीजन का सबसे गर्म दिन आगरा में लू के थपेड़ों और शरीर को झुलसा देने वाली धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया है। दिन का तापमान सामान्य से 3.6°C अधिक हो गया है। रात भी तपने लगी है। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2.3°C अधिक है। भीषण गर्मी और लू के चलते ताजमहल सहित अन्य स्मारकों पर टूरिस्ट का ग्राफ गिर गया है। गर्मी की वजह से दोपहर को ताजमहल पर टूरिस्ट कम दिखाई दिए। इधर, लू और हीटवेव को देखते हुए डीएम मनीष बंसल के निर्देश पर डीआईओएस ने 19 मई को 12वीं तक के सभी स्कूल बंद करने का आदेश दिया है। मंगलवार सुबह से ही तेज धूप निकल रही है। रविवार की अपेक्षा सोमवार को अधिकतम तापमान में 1.2°C की बढ़ोत्तरी हुई। वहीं, न्यूनतम तापमान में 1.6°C की बढ़ोत्तरी हुई है। आगरा में दिन के साथ-साथ रात भी तप रही है। जमीन तपने लगी है। खुले में रहने वाले छांव की तलाश कर रहे हैं। जानिए पिछले दिनों के तापमान की स्थिति दोपहर में तेज धूप मंगलवार सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है। हवा नहीं चल रही। ऐसे में गर्मी और ज्यादा परेशान कर रही है। पैदल या दोपहिया वाहन से सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। लोग छाता या गमछा लेकर चलने को मजबूर हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए शहर-शहर में प्याऊ लगाए गए हैं। अभी कुछ दिन तक आंधी और बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी होगी। दिन के साथ-साथ रात का भी तापमान बढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह में आगरा का तापमान 47°C पार सकता है। हीटवेट का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को दिनभर गर्म हवाएं चलेंगी। तेज धूप रहेगी। तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। 23 मई तक हीटवेव रहेंगी। इससे तापमान और बढ़ेगा। दिन ही नहीं, रात और तपने लगेगी। आने वाले दिनों के तापमान का अनुमान जानिए