राहुल के गद्दार वाले बयान पर भाजपा अध्यक्ष का पलटवार:नितिन नवीन ने कहा- राहुल भारतीय राजनीति के राहु, देश की राजनीति दूषित कर रहे

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के गद्दार वाले बयान पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा- यह उनकी अराजकतावादी मानसिकता को दिखाता है। मैं मानता हूं कि राहुल भारतीय राजनीति के राहु हैं, जो देश की राजनीति को दूषित करते हैं। राहुल गांधी ने रायबरेली में बुधवार को कहा कि जब RSS के कार्यकर्ता आपके सामने आएंगे तो उनसे खुलकर कहिएगा कि आपका प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और संगठन गद्दार है। आपने हिंदुस्तान को बेचने का काम किया है। कांग्रेस सांसद ने कहा- आर्थिक तूफान आ रहा है। मोदी बचा नहीं पाएंगे। जैसे कोविड और नोटबंदी के समय रोए थे, कहा था- मुझे फांसी पर लटका देना। वैसे ही टीवी पर आएंगे, हाथ जोड़ेंगे, रोएंगे। कहेंगे- मेरी गलती नहीं है। राहुल दो दिन के दौरे पर 19 मई (मंगलवार) को रायबरेली पहुंचे थे। लोकसभा चुनाव 2024 के बाद राहुल 6 बार रायबरेली आ चुके हैं। यह उनका 7वां दौरा था। इससे पहले, वे 19 जनवरी 2026 को रायबरेली आए थे। महाराष्ट्र सीएम फडणवीस बोले- राहुल रिजेक्टेड माल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राहुल के बयान कहा- राहुल गांधी रिजेक्टेड माल हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा- राहुल गांधी सत्ता न मिलने के कारण निराशा में हैं। वे पीएम मोदी को गाली नहीं दे रहे हैं, बल्कि देश को गाली दे रहे हैं। राहुल बोले- बिजनेस बंद हो रहे, मोदी मेलोनी को टॉफी खिला रहे राहुल रायबरेली के अलावा अमेठी भी पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा- इटली की पीएम मेलोनी को नरेंद्र मोदी टॉफी खिला रहे हैं। रील बनाई जा रही हैं। ये बीजेपी वाले मेरा मजाक उड़ाते हैं। जो आर्थिक दीवार उन्हें खड़ी करनी थी, नहीं की। मजाक चल रहा है। देश में बिजनेस बंद हो रहे हैं। राहुल ने X पर लिखा- मोदी इटली में टॉफी बांट रहे
राहुल ने लिखा- आर्थिक तूफान सिर पर है और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बांट रहे हैं। किसान, युवा, महिलाएं, मजदूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं। PM हंसकर रील बना रहे हैं और BJP वाले ताली बजा रहे हैं। राहुल के दौरे के अपडेट्स पढ़ने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…