यूपी में रील के लिए जान जोखिम में डाल रहे:चलती बुलेट पर डांस तो कार के बोनट पर स्टंट; रीलबाजी का शौक VIDEO में

कहीं बुलेट पर शादी के जोड़े में डांस करती लड़की, तो कहीं कार के बोनट पर बैठी दुल्हन। ये सब वो युवा हैं, जो रील बनाने के लिए जान जोखिम में डाल रहे हैं। उन पर भारी-भरकम चालान भी हो रहे हैं, लेकिन रील का नशा उनके सिर चढ़कर बोल रहा है। कई बार रील बनाने के चक्कर में लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी है। गाजियाबाद में बाइक पर स्टंट कर रही एक युवती की डिवाइडर से टकराने के कारण मौत हो गई थी। VIDEO में देखिए रीलबाजी का जानलेवा शौक…