गांव के दबंग ठाकुरों ने बारातियों को मारा। बग्गी पर रखी बाबा साहब की तस्वीर को ईंटों से तोड़ दिया। बग्गी से नीचे फेंक दिया। महिलाओं को घर में घुस-घुसकर मारा है। पंडाल में पुलिस ने तोड़फोड़ की, मारा भी। हमको न्याय चाहिए। दोषियों पर कार्रवाई हो। ये दर्द मथुरा की दलित 2 दुल्हनों का है। दोनों सगी बहनें हैं। बुधवार रात इनकी बारात एक साथ आई थी। बारात चढ़ने के दौरान दलित और ठाकुर समुदाय के बीच हिंसक झड़प हो गई। पत्थरबाजी और लाठी-डंडे चले। इसके बाद दलित समाज ने ठाकुर समाज के लोगों पर पिटाई का आरोप लगाया। दुल्हनें बोलीं- जब तक आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होगी, हम विदा नहीं होंगे। पंचायत और कार्रवाई के आश्वासन पर 19 घंटे बाद दुल्हनें विदा हुईं। माहौल शांत बनाए रखने के लिए थाना हाईवे के नरहौली गांव में अब भी करीब 100 पुलिसवाले तैनात हैं। भास्कर की ग्राउंड रिपोर्ट में जानिए पूरा मामला… पहले 3 तस्वीरें देखिए… बवाल के बाद 100 पुलिसवाले तैनात, अफसर गश्त पर
नेमचंद्र बरसाना के गांव भरनाकलां के रहने वाले हैं। उनके दो बेटों अशोक और कुलदीप की शादी करीब 35 किमी दूर नरहौली गांव में भगवान दास की दो बेटियों लक्ष्मी और पूनम से तय हुई थी। बुधवार रात करीब 10 बजे ये बवाल हुआ। दैनिक भास्कर की टीम गुरुवार दोपहर नरहौली गांव की सड़कों पर पहुंची, वहां सन्नाटा पसरा रहा। दुल्हन के घर की ओर जाने वाले हर रास्ते और गली पर पुलिसवाले तैनात रहे। आने-जाने वालों से पुलिस पूछताछ के बाद ही आगे बढ़ने दे रही थी। गांव से दुल्हन के घर तक करीब 100 पुलिसवाले मिले। साथ ही सीओ छाता भूषण वर्मा, सीओ रिफाइनरी अनिल कपरवान, एसडीएम सदर आदेश कुमार भी हर एक्टिविटी पर नजर बनाए थे। गांव में चल रही ठाकुर-दलित की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए LIU की टीम भी तैनात है। शादी के घर में बिखरा दहेज का सामान
बाहर से दलित दुल्हनों का घर सजा था। घर के अंदर शादी का सामान बिखरा था। सभी चेहरे मायूस थे। दुल्हनों के पिता भगवान दास तनाव में थे। बेटियों के हाथों में मेहंदी लगी थी। दोनों दूल्हे बवाल के दूसरे दिन भी मंडप में बैठे अपनी दुल्हनों पूनम और लक्ष्मी को विदा कराने के इंतजार में थे। घर के पास ही स्थित आंबेडकर पार्क में शादी में दिए जाने वाला दहेज का सामान भी बिखरा रहा। दुल्हनें बोलीं- हमको न्याय चाहिए, दबंग ठाकुरों ने पीटा
दुल्हन पूनम ने बताया- हमको न्याय मिले, हमारे साथ अन्याय हो रहा है। ठाकुर बिरादरी के लोगों ने बरातियों और घर वालों को पीटा है। आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें सजा दी जाए। दूसरी दुल्हन लक्ष्मी ने कहा- पहले बाबा साहब की तस्वीरें ईंटों से तोड़ी गईं। फिर बग्गी से नीचे फेंक दी गई। गांव के दबंग ठाकुरों ने बारातियों को मारा, बाबा साहब का अनादर किया। हमको न्याय चाहिए। दुल्हन का भाई बोला- पत्थर चलने को हुआ था विवाद
दुल्हन के भाई नाहर सिंह ने बताया- मेरी दो बहनों की बारात आई थी। रात 10 बजे के करीब बारात चढ़ने के दौरान किसी ने पथराव कर दिया। पत्थर ठाकुर समुदाय के एक दुकानदार ( रवि मिष्ठान भंडार) को लगा। वह बीमार था। इसके बाद से ही विवाद शुरू हुआ। पत्थर किसने फेंका था, इसके बारे में पता नहीं चल पाया है। पुलिस की मौजूदगी में शादी सम्पन्न हुई। पुलिस और दलित समाज में 7-8 घंटे चली पंचायत
नरहौली गांव में लड़की पक्ष के घर के बाहर भरतपुर रोड पर भीम आर्मी और दलित समाज के नेता ने पीड़ित परिवार के साथ पंचायत की। गुरुवार को करीब 7-8 घंटे पंचायत चली। लड़की पक्ष के लोगों की मांग थी कि जब तक दोषी ठाकुरों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक दुल्हनें विदा नहीं होंगी। काफी देर तक प्रशासन और दलित समाज के लोगों के बीच बातचीत का दौर चला। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई का भरोसा दिया। फिर दुल्हनें विदाई को राजी हुईं। बवाल के 18 घंटे बाद दुल्हनों ने 7 फेरे लिए
बुधवार रात 10 बजे बवाल हुआ। गुरुवार शाम करीब 18 घंटे बाद जब कार्रवाई का आश्वासन मिला, तब जाकर दुल्हन मानी और दोनों ने फेरे लिए। 19 घंटे बाद यानी गुरुवार शाम 5 बजे दुल्हनें विदा हुईं। भीम आर्मी के मथुरा जिला अध्यक्ष आरके फाइटर ने कहा कि जिसने भी बवाल किया है, जो भी दोषी हो, उस पर कार्रवाई हो। बेटियों की मांग पूरी की जाए। कुछ विवादित लोगों ने बवाल किया। घरों में घुसकर मारपीट की, ये गलत किया। ठाकुर समाज बोला- महाराणा प्रताप का बोर्ड बराती उखाड़ रहे थे
ठाकुर समाज के लोगों ने बताया- कुछ बाराती नशे में थे। वे नाच रहे थे। इस दौरान कुछ युवक आए और महाराणा प्रताप के बोर्ड के नीचे टॉयलेट करने लगे। जब उनको रोका तो वो बोर्ड उखाड़ने लगे। इसी बात को लेकर मारपीट शुरू हो गई। किसी ने पत्थर फेंके। यहीं गली में करीब 30 मीटर आगे ठाकुर समाज से शांति देवी का घर है। शांति देवी की बहू राधा ने बताया- कुछ बराती लोग घर में घुस आए। तोड़फोड़ करते हुए मेरी बुजुर्ग सास शांति को पत्थर मारा। वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें इलाज के लिए आगरा में भर्ती कराया है। हमला करने वालों ने मेरे घर में रखे 75 हजार रुपए, सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए। मैंने अपने बच्चों के साथ एक कमरे में बंद होकर किसी तरह सबकी जान बचाई। SSP बोले- वीडियो मिले हैं, दोषी बख्शे नहीं जाएंगे
SSP श्लोक कुमार ने बताया- बुधवार रात थाना हाईवे क्षेत्र में एक बारात जा रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों के बीच कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर पास की एक दुकान के मालिक से विवाद हो गया और दुकान में तोड़फोड़ की गई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी भी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद शादी का कार्यक्रम शांतिपूर्वक पूरा कराया गया। घटना में दुकानदार पक्ष की 70 वर्षीय महिला घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर रही है। पत्थरबाजी में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अभी 5 लोगों को हिरासत में लिया है। मौके से CCTV फुटेज और मोबाइल वीडियो मिले हैं, जिन्हें जांच में शामिल किया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दोषी बख्शे नहीं जाएंगे। 5 पॉइंट में जानिए पूरा मामला —————————— ये खबर भी पढ़ें… यूपी में महंगाई भत्ता 2% बढ़ाकर 60% किया:28 लाख कर्मचारी-पेंशनर्स को फायदा, जनवरी-2026 से एरियर मिलेगा यूपी सरकार ने गुरुवार (21 मई) को राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता (DA) 2% बढ़ा दिया। अब 58% की जगह 60% महंगाई भत्ता मिलेगा। प्रदेश में 16 लाख कर्मचारी और 12 लाख पेंशनर्स हैं। यानी, कुल 28 लाख कर्मचारियों को इसका फायदा मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर…