डंपर ने परिवार को रौंदा, पिता, 3 बच्चों की मौत:पत्नी गंभीर, बाराबंकी में बिजली न आने पर घर के बाहर सो रहे थे

बाराबंकी में बेकाबू डंपर ने एक परिवार के 5 लोगों को रौंद दिया। हादसे में पिता, बेटी और दो बेटों की मौत हो गई। पत्नी की हालत गंभीर है। रिश्तेदारों ने बताया- बिजली न होने के कारण परिवार घर के बाहर सो रहा था। शुक्रवार रात 2 बजे बेकाबू डंपर आया। उसने पहले पेड़ में टक्कर मारी, फिर सड़क किनारे सो रहे परिवार को रौंद दिया। हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया। मरने वालों की पहचान नीरज (35), उनके बच्चे अनुराग (13), अंशिका (10) और अंशू (6) के रूप में हुई है। पत्नी आरती (35) की हालत गंभीर है, जिन्हें लखनऊ के लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है। हादसा फतेहपुर थाना क्षेत्र में हुआ। नीरज परिवार के साथ झांसा गांव में रहते थे। वह किराए पर मैजिक चलाकर परिवार का खर्च चलाते थे। खबर लगातार अपडेट हो रही है…