लखनऊ में तूफान आया, 5 जिलों में आंधी-बारिश:पेड़-पोल उखड़े, नौतपा में बदला मौसम; 2 दिन बाद पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट

यूपी में नौतपा में मौसम बदल गया है। सोमवार को दिन भर भीषण गर्मी और लू से लोग बेहाल रहे। वहीं, देर रात में आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई। लखनऊ में करीब 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान आया। बदायूं, अयोध्या, उन्नाव और सीतापुर में आंधी के साथ बारिश हुई। मंगलवार सुबह भी आसमान में बादल छाए रहे। हल्की ठंडी हवाएं चलीं बीच-बीच में धूप निकल रही है। तड़के 5 बजे लखीमपुर-खीरी में आंधी-तूफान आया। लखनऊ में भी बूंदाबांदी हुई। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि दिन चढ़ने के साथ गर्मी बढ़ेगी। धूप तीखी होगी, जिससे गर्म हवाएं जोर पकड़ेंगी। आज 39 शहरों में हीटवेव का अलर्ट है। इनमें 3 शहर बांदा, चित्रकूट और प्रयागराज में रेड अलर्ट है। यानी यहां बहुत गर्म हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने बताया- 28 मई से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। आंधी, तूफान और आसमान में बादल छाने की संभावना है। 2-3 दिन पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश हो सकती है। लोगों को लू से भी राहत मिलेगी। तापमान में 8 से 10°C तक गिरावट आ सकती है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो बांदा एक बार फिर देश में सबसे गर्म शहर रहा। अधिकतम तापमान 47.6°C दर्ज किया गया। महाराष्ट्र के ब्रह्मपुरी में भी पारा 47.6°C रहा। इसके अलावा झांसी में पारा 46°C तक पहुंच गया। जालौन में 45.8°C, आगरा में 45.5°C और प्रयागराज में 45.4°C तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम की डिटेल नीचे बताएंगे, उससे पहले नौतपा के दौरान सेहत का ख्याल रखने वाली ये दो खबरें पढ़ लीजिए- 1. नौतपा में लू से बचें: शरीर को रखें कूल, सुबह खाएं ये 8 फल, ये 9 ड्रिंक्स शरीर को भीतर से रखेंगे ठंडा नौतपा के 9 दिनों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच जाता है। तेज धूप, लू और हाई टेम्परेचर से थकान, डीहाइड्रेशन, चक्कर और हीट स्ट्रोक का रिस्क बढ़ जाता है। पूरी खबर पढ़ें… 2. क्रॉनिक डिजीज है तो नौतपा में सावधान: हीट स्ट्रोक का रिस्क ज्यादा, ये 11 संकेत इग्नोर न करें, तुरंत डॉक्टर से मिलें नौतपा में गर्मी चरम पर होती है। हाई टेम्परेचर में शरीर का नेचुरल कूलिंग सिस्टम कमजोर पड़ने लगता है। जिन लोगों को पहले से कोई बीमारी है, उनके लिए यह समय और भी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। पूरी खबर पढ़ें… मौसम की तस्वीरें- बिना किसी विक्षोभ और नौतपा के बीच बारिश कैसे? मौसम विभाग ने बताया- यूपी में पिछले कुछ दिनों से तापमान बहुत ज्यादा है। तेज गर्मी के कारण जमीन और ऊपरी हवा के तापमान में बड़ा अंतर बन गया है। इसके अलावा पूर्वी यूपी से लेकर छत्तीसगढ़ तक एक ट्रफ लाइन (कम दबाव का क्षेत्र बनाने वाली एक काल्पनिक रेखा) सक्रिय है। दक्षिण बिहार के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हुआ है। एक मौसमी सिस्टम जम्मू-कश्मीर और उसके आसपास के इलाकों के ऊपर भी एक्टिव है। इस वजह से मौसम बदल गया है। धूलभरी आंधी (40 से 60 किमी/घंटा) और आकाशीय बिजली चमकने की अनुकूल परिस्थितियां बन गई हैं। बारिश और तेज हवा का दायरा अगले 24 से 48 घंटे तक सक्रिय रहने की संभावना दिख रही है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- 28 मई को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। दक्षिण बिहार और आसपास के क्षेत्रों में ऊंचाई पर चक्रवाती हवा की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में प्रदेश में 29 और 30 मई को आंधी, बारिश के साथ बिजली कड़क सकती है। हवा की रफ्तार 50 किमी/घंटे तक पहुंच सकती है। अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? यूपी के मौसम की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-