लखनऊ में बिजली विभाग के JE को कुत्ते से कटवाया:चोरी की जांच करने गई टीम को पटक-पटककर लात-घूंसों से पीटा…VIDEO

लखनऊ में बिजली चोरी की जांच करने गई टीम पर हमला हो गया। हमलावरों ने टीम को दौड़ा-दौड़ाकर बेलचे से पीटा। जेई पर पालतू कुत्ता छोड़ दिया। कुत्ते ने उन्हें बुरी तरह से नोंचा। हमला में जेई समेत 5 बिजली कर्मी घायल हुए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना बुधवार शाम चार बजे जानकीपुरम में हुई। जेई अशोक कुमार ने मामले की पुलिस से शिकायत की है। इसके अलावा सआदतगंज इलाके में चौपटिया स्थित तंबाकू मंडी में भी बिजली चोरी रोकने गई टीम पर करीब 40 लोगों ने हमला कर दिया। देखिए 3 तस्वीरें… अब विस्तार से पढ़िए घटनाक्रम… बिजली विभाग को कई दिनों से जानकीपुरम में कुछ उपभोक्ताओं द्वारा बिजली चोरी की घटना की सूचना मिल रही थी। बुधवार शाम करीब 4 बजे जेई अशोक कुमार अपनी टीम राधे श्याम यादव, आयुष गौड़, शिवम यादव, मनीष कुमार के साथ बिजली चोरी की जांच करने जानकीपुरम के नहर रोड पहुंचे। उपभोक्ता अजय दीक्षित पुत्र महेंद्र दीक्षित के घर जांच के लिए पहुंचे। आरोप है कि जेई ने मीटर दिखाने के लिए अजय से कहा लेकिन उन्होंने मना कर दिया। कुछ देर बाद वे मीटर दिखाने के लिए घर के अंदर जेई व उनके साथियों को ले गए, जहां उनके परिवार के अन्य सदस्य पहले से मौजूद थे। जांच के दौरान बिजली विभाग की टीम उनके परिजनों की कहासुनी हो गई। जेई पर पालतू कुत्ता छोड़ा जेई का आरोप है कि कहासुनी के बाद अजय और उनके परिजनों ने घर के अंदर ही उन लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने बेलचे से वार किया। लात-घूसों से पीटा। अजय ने अपने पालतू कुत्ते को उन पर छोड़ दिया। कुत्ते ने उन्हें बुरी तरह से नोंचा। इससे उनके शरीर में गहरे जख्म हो गए। जेई का आरोप है कि हमलावरों ने उनका मोबाइल भी लूट लिया। किसी तरह से वे अपनी टीम के साथ जान बचाकर भागे। बाहर निकलकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन लोगों को अस्पताल पहुंचाया। जानकीपुरम थाना प्रभारी विनोद तिवारी ने बताया कि मामले में अजय दीक्षित और 4 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। सआदतगंज इलाके में भी बिजली टीम पर हमला दूसरी घटना, सआदतगंज के चौपटिया स्थित तंबाकू मंडी में हुई। यहां एसडीओ जितेंद्र गुर्जर और जेई खुर्शीद अनवर के नेतृत्व में टीम बिजली चेकिंग कर रही थी। जैसे ही कर्मचारियों ने खंभों से अवैध कटिया हटाना शुरू किया, जलील अहमद और अब्दुल खालिक ने 30-40 अज्ञात लोगों की भीड़ के साथ हमला बोल दिया। उग्र भीड़ ने सरकारी कागज फाड़ दिए और संविदाकर्मी संतोष यादव को घसीट-घसीटकर लात-घूसों और धारदार हथियार से पीटा। हमले में संतोष के चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। लेसा अधिकारियों ने सआदतगंज और जानकीपुरम थानों में नामजद व अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। ————– यह खबर भी पढ़िए… लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, CCTV:ऑफिस के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग की, बाइक से भागे दोनों बदमाश लखनऊ में बुधवार दोपहर एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह अपने ऑफिस के सामने मोबाइल से बात कर रहे थे। तभी बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। आसपास के लोगों ने प्रॉपर्टी डीलर को अपेक्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पूरी खबर पढ़िए…