हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र के अहरन सुवंश स्थित शिव मंदिर महादेवन परिसर में बुधवार को सप्त दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा के प्रथम दिवस पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिससे पूरा कथा स्थल भक्तिमय हो गया। इस दौरान “राधे-राधे” और “जय श्रीकृष्ण” के जयघोष सुनाई दिए। प्रसिद्ध कथावाचक पंडित अंकित महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रीमद्भागवत भगवान का पूजन कराया। उन्होंने भागवत महात्म्य का वर्णन करते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मानव जीवन को सत्य, धर्म और भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने आगे कहा कि यह कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आत्मिक शांति और आध्यात्मिक जागरण का माध्यम है। कथावाचक ने बताया कि आगामी दिनों में वेदव्यास जी के मंगलाचरण, ध्रुव चरित्र एवं अन्य प्रसंगों का विस्तारपूर्वक वर्णन किया जाएगा। इससे श्रद्धालुओं को भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का संदेश प्राप्त होगा। कार्यक्रम के मुख्य यजमान श्रीमती प्रभावती एवं दुर्गा प्रसाद शुक्ला रहे। इस अवसर पर रामचरित शुक्ला, जगदीश शुक्ला, शिवकांत शुक्ला, अनिरुद्ध शुक्ला, अर्थव शुक्ला, अच्युतम शुक्ला, अगस्त्य शुक्ला, विनय कुमार, सरदार शुक्ला, रणजीत सिंह, दीपू सिंह, भीम सिंह सहित शुक्ला परिवार और क्षेत्रीय ग्रामवासी उपस्थित थे। कथा के समापन के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।