यूपी के 43 जिलों में बारिश का अलर्ट:इस सीजन समान्य से कम बारिश होने का अलर्ट, जालौन रहा सबसे गर्म

उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। प्रदेश के 43 जिलों में तेज आंधी, तूफान और भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 31 मई तक प्रदेश में 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और कई स्थानों पर 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक के झोंके आने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक वर्तमान पश्चिमी विक्षोभ की बंगाल की खाड़ी से आ रही निचले स्तर की नम पुरवा हवाओं के साथ प्रतिक्रिया के चलते प्रदेश में व्यापक बारिश और आंधी-तूफान का दौर जारी है। हालांकि मई के अंत तक इसकी तीव्रता धीरे-धीरे कम होने की संभावना जताई गई है 4 तस्वीरें देखिए- 1 जून से 5-7 डिग्री बढ़ेगा पारा
लगातार बारिश और तेज हवाओं के कारण प्रदेश में तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लू का प्रभाव पूरी तरह समाप्त हो गया है। हालांकि मौसम साफ होने के बाद 1 जून से तापमान में फिर 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। इसके बावजूद जून के पहले सप्ताह में लू चलने की संभावना फिलहाल कम बताई गई है। समान्य से कम होगी बारिश
इधर मानसून-2026 को लेकर जारी दूसरे चरण के अपडेट में मौसम विभाग ने कहा है कि भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में फिलहाल तटस्थ नीनो परिस्थितियां बनी हुई हैं, लेकिन मानसून सीजन के दौरान कमजोर से मध्यम एल-नीनो विकसित होने की संभावना है। इसके साथ तटस्थ हिंद महासागरीय द्विध्रुवीय परिस्थितियों के संयुक्त प्रभाव से इस वर्ष मानसून के दौरान कुल वर्षा सामान्य से कम रहने की आशंका जताई गई है। विभाग के अनुसार जून महीने में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम बारिश हो सकती है। साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। इसी कारण जून में प्रदेश के अधिकांश इलाकों में लू के दिनों की संख्या सामान्य से 2 से 3 दिन अधिक रह सकती है।
बारिश-आंधी से हुए नुकसान पर CM योगी ने संज्ञान लिया है। अधिकारियों को फील्ड में उतरने को कहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी 75 जिलों में तूफान की चेतावनी जारी की है। 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। यूपी के मौसम की पल-पल अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…