सहारनपुर में एक लाख के इनामी बदमाश एहसान को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ में दोनों ओर से ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। इस दौरान मारे गए बदमाश का साथी भागने में कामयाब रहा। वहीं, एनकाउंटर के दौरान इंस्पेक्टर और सिपाही भी दो-दो गोलियां लगी हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ करीब 4 बजे सरसावा-चिलकाना के बीच डूमवाला गांव के पास हुई। डीआईजी अभिषेक सिंह ने बताया- एहसान पर करीब 13 लूट के मुकदमे थे। यह बेहट में एक डकैती के सिलसिले में वांछित था। इसी मामले में उस पर 1 लाख का इनाम था। एहसान का नाम सहारनपुर के टॉप-10 अपराधियों में था। यह नकुड़ थाने का हिस्ट्रीशीटर था। 2 तस्वीरें देखिए… पुलिस चेकिंग के दौरान एनकाउंटर शुक्रवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि सरसावा क्षेत्र के पिलखनी और डूमवाला गांव के बीच दो बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। पुलिस ने संयुक्त चेकिंग अभियान शुरू किया। तभी पिलखनी से डूमवाला मार्ग पर बदमाशों से पुलिस का आमना-सामना हो गया। बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एहसान, पुत्र- रियासत को सीने और पैर में गोली लगी। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वह नकुड़ थानाक्षेत्र के गांव कपूरी का रहने वाला था। इस दौरान एहसान का दूसरा साथी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। इंस्पेक्टर के हाथ में लगी गोली, सिपाही भी घायल मुठभेड़ में सरसावा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवेश शर्मा के बाएं हाथ में दो गोलियां लगी हैं। इसके अलावा हेड कांस्टेबल सोनू भी गोली लगने से घायल हुए हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। दूसरे फरार बदमाश की तलाश में इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए आसपास के क्षेत्रों में दबिश दे रही है। बेहट में एहसान ने मिनी बैंक लूटा था एहसान ने अपने साथियों के साथ मिलकर बेहट थाना क्षेत्र में स्थित एक मिनी बैंक (जनसेवा केंद्र) को लूट लिया था। वारदात को 21, दिसंबर 2024 को अंजाम दिया गया था। चार नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर करीब ₹1.5 लाख की नकदी और मोबाइल लूटे थे। विरोध करने पर कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी गई थी। इंस्पेक्टर की बुलेटप्रूफ जैकेट पर 2 गोलियां लगीं डीआईजी अभिषेक सिंह ने बताया- यह पूरा पुलिस ऑपरेशन एसएसपी सहारनपुर अभिनंदन सिंह द्वारा लीड किया गया। मुठभेड़ के दौरान चिलकाना और सरसावा थाना पुलिस टीम ने बदमाशों का सामना किया। सरसावां के इंस्पेक्टर को भी गोली लगी है और एक कांस्टेबल भी गोली लगने से घायल हुए हैं। मुठभेड़ में हमारे एसओ विनोद को भी उनके बुलेटप्रूफ जैकेट्स पर भी दो गोलियां लगी हैं। उनको भी मेडिकल चेकअप के लिए बुलाया गया है। मुठभेड़ में सारी विधिक कार्रवाई की जा रही है। ——————– यह खबर भी पढ़ें… मंत्री राजभर बोले- 95% यादव अपराधी:बाराबंकी में राजभर की गर्दन काटी, मऊ में बेटी को मार डाला
‘95 परसेंट अपराध करने वाले यादव समाज से आते हैं। बाराबंकी में राजभर की गर्दन काटी, मऊ में बेटी को मार डाला। ऐसे कई मामले हैं, जिनमें आरोपी यादव जाति के थे। अपराधियों को संरक्षण देना और जाति देखकर राजनीति करना सपा का पुराना कल्चर है। ’ यह बात आजमगढ़ में सुभासपा प्रमुख और पंचायती राजमंत्री ओपी राजभर ने गुरुवार को कही। वह शहर के सर्किट हाउस में जनसुनवाई कर रहे थे। पढ़ें पूरी खबर…
‘95 परसेंट अपराध करने वाले यादव समाज से आते हैं। बाराबंकी में राजभर की गर्दन काटी, मऊ में बेटी को मार डाला। ऐसे कई मामले हैं, जिनमें आरोपी यादव जाति के थे। अपराधियों को संरक्षण देना और जाति देखकर राजनीति करना सपा का पुराना कल्चर है। ’ यह बात आजमगढ़ में सुभासपा प्रमुख और पंचायती राजमंत्री ओपी राजभर ने गुरुवार को कही। वह शहर के सर्किट हाउस में जनसुनवाई कर रहे थे। पढ़ें पूरी खबर…