यूपी में सीतापुर और अंबेडकरनगर समेत 30 जिलों के BSA (बेसिक शिक्षा अधिकारी) बदल दिए गए हैं। साथ ही 18 जिलों में डायट प्राचार्य और वरिष्ठ प्रवक्ता का भी तबादला कर दिया गया है। अलीगढ़ के बीएसए राकेश सिंह को आगरा भेजा गया है। राकेश सिंह ने सभी शिक्षकों को अजीबोगरीब निर्देश दिया था कि स्कूलों से निकलकर सरकारी शिक्षक अब सड़कों पर आवारा कुत्तों की गिनती करेंगे। सरकारी शिक्षक डॉग ट्रैकर के रूप में काम करेंगे। शिक्षकों को इस काम के लिए अलग मेहनताना भी नहीं मिलेगा। वहीं, भूपेंद्र सिंह वाराणसी के नए BSA (बेसिक शिक्षा अधिकारी) होंगे। वाराणसी के बीएसए अनुराग श्रीवास्तव को अभी वेटिंग में रखा गया है। यहां उनका कार्यकाल करीब 8 महीने ही रहा। देखें लिस्ट खबर लगातार अपडेट हो रही है…