गाजियाबाद में हिंदू छात्र का हत्यारोपी असद एनकाउंटर में ढेर:बकरीद के दिन ‘बकरा हलाल होते देखा है…कहकर मार डाला था

गाजियाबाद में बकरीद के दिन 17 साल के सूर्या चौहान की हत्या के मामले का मुख्य आरोपी असद रविवार तड़के 4.10 बजे पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। असद ने खोड़ा इलाके में अपने साथियों के साथ सूर्या की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। हत्या से पहले उसने सूर्या से पूछा था कि क्या कभी बकरा हलाल होते देखा है? आओ दिखाते हैं। पुलिस के मुताबिक, बीती देर रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि मुख्य आरोपी असद अपने किसी दोस्त से पैसे लेने के लिए खोड़ा आने वाला है। पैसे लेने के बाद वह शहर छोड़कर भागने वाला है। तुरंत ही पुलिस ने असद को दबोचने के लिए घेराबंदी की। जैसे ही असद किसी शख्स के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचा। पुलिस ने उसे घेरा लिया। रुकने का इशारा किया तो असद ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में असद को गोली लग गई। घायल होकर वह सड़क पर ही गिर गया। उसे तुरंत अस्पताल में ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मुठभेड़ में पुलिस कॉन्स्टेबल भी घायल हुआ है। असद पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित था। असद की तलाश में पुलिस की 4 टीमें लगी थी। उसके पास से बाइक और पिस्टल बरामद हुई है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है….