झांसी में वर्दीधारी एक पीआरडी जवान से मारपीट करने वाले 4 युवकों को पुलिस ने आज अरेस्ट कर लिया। गिरफ्तारी के बाद चारों आरोपी थाने में हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आए। कान पकड़कर गिड़गिड़ाते हुए बोले- हमसे बहुत बड़ी गलती हो गई, अब ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी। हमें माफ कर दीजिए। दरअसल, शुक्रवार रात लेनदेन के विवाद में आरोपियों ने पीआरडी जवान को बीच चौराहे पर रोक लिया था। इसके बाद एक युवक ने उसका गिरेबान पकड़कर थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। फिर उसके साथ मौजूद अन्य युवकों ने भी जवान पर थप्पड़ों की बरसात कर दी। करीब 6 मिनट में जवान को 44 थप्पड़ मारे गए। मारपीट का वीडियो सामने आने पर पुलिस ने शनिवार को केस दर्ज किया। इसके बाद रविवार को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ आरोपियों के पास से लूटे गए 1,700 रुपए भी बरामद किए गए हैं। घटना नवाबाद थाना क्षेत्र की है। देखिए 3 तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा मामला
मोठ के अमरा गांव निवासी दयाशंकर प्रांतीय रक्षक दल यानि पीआरडी में तैनात है। अभी वह मंडी सचिव के आवास पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात है। उन्होंने बताया- कुछ समय पहले मेरी मां बीमार हो गई थीं। उनके इलाज के लिए मैंने गोलू के पिता से 35 हजार रुपये उधार लिए थे। उस समय ब्याज को लेकर कोई बात नहीं हुई थी। लेकिन कुछ दिन बाद आरोपी 10 प्रतिशत ब्याज की मांग करने लगे और मुझे धमकाने लगे। मैंने उन्हें करीब 10 से 15 हजार रुपए भी दे दिए थे। मैंने कहा था कि 10 जून को सैलरी मिलने के बाद कुछ और पैसे दे दूंगा। इसके बावजूद गोलू और उसका भाई ऋषभ लगातार मुझे धमका रहे थे। आरोपियों ने घेरकर बुरी तरह पीटा था
दयाशंकर ने बताया- 29 मई की शाम मैं गल्ला मंडी के पास एक अधिकारी के आवास पर ड्यूटी पर तैनात था। रात करीब 8:30 बजे बंगले के सामने स्थित एक दुकान से सामान ले रहा था। तभी ऋषभ, उसका भाई गोलू और उनके साथ आए करीब 10 अज्ञात लोगों ने मुझे घेर लिया। गोलू ने मेरा गिरेबान पकड़ लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उसका भाई ऋषभ और अन्य लोगों ने भी मुझे पीटना शुरू कर दिया। करीब 10 मिनट तक मेरे साथ बेरहमी से मारपीट की गई। मैंने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन किसी ने मेरी एक नहीं सुनी। वहां लोगों की भीड़ जुटती गई और जो भी आया, उसने मारा। भीड़ में मौजूद किसी भी व्यक्ति ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की। बाद में आरोपी उन्हें पीटते हुए थाने ले जाने की बात कहकर जबरन बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद रास्ते में भी मारते रहे। इस दौरान उनकी वर्दी फट गई और बेल्ट टूट गया। आरोपियों ने वर्दी फाड़ने के बाद उनकी जेब में रखे 1,700 रुपए भी लूट लिए। वीडियो सामने आने पर जांच शुरू
शनिवार को घटना का 6:08 मिनट का एक वीडियो सामने आया। इसमें एक युवक दयाशंकर की गिरेबान पकड़कर थप्पड़ मार रहा है। कह रहा है कि इसने पैसे खा लिए। जब पैसे मांगते हैं तो पत्नी केस दर्ज कराने की धमकी देती है। आज मुंह छुपाकर निकल रहा था तो पकड़ लिया। तब कहने लगा कि आप कौन? आरोपी युवक ने एक के बाद एक कई थप्पड़ मारे। फिर जो पास आया, उसने पीआरडी जवान को थप्पड़ मारे। अंत में 4 से 6 लोग उसे थप्पड़ और लात-घूसे मारते दिख रहे हैं। सभी उसे थाने ले जाने की बात कहकर बाइक पर बैठाकर ले जाते हैं। 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया
नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया-PRD जवान दयाशंकर वर्मा के साथ मारपीट और लूटपाट के मामले में 4 आरोपियों पर केस दर्ज किया गया था। इस मामले आज तालपुरा के कुरयाना मोहल्ला निवासी प्रशांत वर्मा उर्फ गोलू पुत्र रमेश, उसके भाई ऋषभ वर्मा, सागर गेट अंदर मोहल्ला निवासी मोहित अमरैया पुत्र कमलेश तथा अमित वर्मा पुत्र छोटेलाल वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आरोपियों के कब्जे से लूटे गए 1,700 रुपए भी बरामद कर लिए गए हैं। अब मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। ———- ये भी पढ़ें- गाजियाबाद में छात्र की हत्या के आरोपी असद का एनकाउंटर: पिता भी गिरफ्तार, बोला था- बकरीद पर सूर्या की कहानी खत्म कर दो
गाजियाबाद में 11वीं के छात्र सूर्या चौहान की हत्या का मुख्य आरोपी असद (19) एनकाउंटर में मारा गया। वह शहर छोड़कर भागने की फिराक में था। रविवार तड़के 4 बजे पुलिस ने घेरा तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में असद ढेर हो गया। पुलिस ने शनिवार को ही उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। मुठभेड़ शहर के वसुंधरा इलाके में हुई। बकरीद के दिन (28 मई) 17 साल के सूर्या की हत्या हुई थी। नाबालिग दोस्त के मुताबिक, असद ने फोन करके सूर्या को बुलाया। साथियों के साथ उसे घेर लिया और चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। मारने से पहले उसने सूर्या से पूछा था- क्या कभी बकरा हलाल होते देखा है? आओ, दिखाते हैं। इसका CCTV भी सामने आया था। वहीं, खोड़ा पुलिस ने दोपहर में 3 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। इनमें असद के पिता नवाब (45), फरहान (19) और आतिफ (19) शामिल हैं। फरहान ने पुलिस को बताया, नवाब ने असद को सूर्या की हत्या के लिए उकसाया था। कहा था- बकरीद पर सूर्या की कहानी खत्म कर दो। पढ़िए पूरी खबर…