बरेली में चाइनीज मांझे से गन्ना राज्यमंत्री के 15 साल के भतीजे की गर्दन कट गई। वह स्कूटी से घर जा रहा था। फ्लाईओवर पर अचानक चाइनीज मांझा उसकी गर्दन से लिपट गया। जब तक वह कुछ समझ पाता, तब तक गर्दन का काफी हिस्सा कट गया। आदित्य वीर सिंह गंगवार स्कूटी के साथ सड़क पर गिर गया। पूरा शरीर खून से लथपथ हो गया। आसपास के लोग उसे तुरंत एक निजी अस्पताल ले गए। परिवार को सूचना दी गई। घटना सोमवार दोपहर 1 बजे हुई। उस वक्त राज्यमंत्री पीलीभीत दौरे पर थे। भतीजे के साथ हादसे की खबर सुनकर वह दौरा छोड़कर बरेली पहुंचे। आदित्य वीर सिंह के पिता अजय सिंह गंगवार पीलीभीत के ललौरी खेड़ा ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख हैं। मां सीमा गंगवार रेलवे में अफसर हैं। जबकि गन्ना राज्यमंत्री संजय गंगवार चाचा हैं। हादसा बरेली शहर में बीचों-बीच श्यामगंज फ्लाईओवर पर हुआ। मंत्री बोले- प्रतिबंध के बावजूद कैसे बिक रहा मांझा?
आदित्य वीर का ईशान अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी हालत चिंताजनक है। अस्पताल पहुंचे मंत्री भतीजे की हालत देखकर भड़क गए। उन्होंने कहा- चाइनीज मांझे पर सरकार प्रतिबंध लगा चुकी है। इसके बावजूद बाजार में इसकी बिक्री होना गंभीर मामला है। वह डीएम-एसएसपी दोनों को बुलाकर बात करेंगे। चाइनीज मांझे की बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। यह भी पता लगाया जाए कि बाजार में इसकी आपूर्ति कैसे हो रही है। राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा- मेरा भतीजा आदित्य वीर सुबह घर से स्टेडियम जा रहा था। रास्ते में चाइनीज़ मांझे से उसका गला आगे से लेकर पीछे तक कट गया। उसकी एक उंगली भी पूरी तरह कट गई है। अभी ओटी में था, मैं देख कर के आया तो अभी हालत उसकी नाज़ुक है। पहले भी हो चुके हैं कई हादसे
बरेली समेत प्रदेश के कई जिलों में चाइनीज मांझे की वजह से लगातार हादसे सामने आ रहे हैं। इसके बावजूद इसकी बिक्री पर पूरी तरह रोक नहीं लग सकी है। ताजा घटना के बाद एक बार फिर प्रशासन की कार्रवाई और प्रतिबंध के प्रभावी क्रियान्वयन पर सवाल उठने लगे हैं। खबर अपडेट जा रही है…