यूपी में प्री-मानसून एक्टिव हो गया है। बदायूं में सोमवार को तेज बारिश के साथ ओले गिरे। तेज आंधी में एक बड़ा पेड़ चलते ऑटो पर गिर गया। हादसे में ऑटो सवार 23 साल की युवती की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया। मथुरा में तेज बारिश हुई। हाथरस, आगरा और एटा में काले बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलीं। गाजियाबाद, अलीगढ़ और मेरठ में भी तेज आंधी के साथ बारिश हुई। कई जगह 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। सुबह मेरठ के मवाना क्षेत्र में करीब 2 घंटे बारिश हुई। मंगलवार को झांसी, ललितपुर और महोबा में बारिश की संभावना है। बाकी जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। हरियाणा के आसपास पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। इसके चलते प्री-मानसून की बारिश हो रही है। 17 से 20 जून के बीच मानसून यूपी में सोनभद्र और ललितपुर के रास्ते एंट्री कर सकता है। अभी मानसून बिहार तक पहुंच चुका है। मौसम की तस्वीरें देखिए… अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम… यूपी में मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…