मथुरा के वृंदावन में दर्शन करने आए 21 साल के एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा सोमवार दोपहर ISKCON मंदिर के मुख्य द्वार के बाहर हुआ, जहां हीट वेव से राहत देने के लिए नगर निगम ने वाटर स्प्रे कूलर लगाया था। कूलर में करंट उतरने से अभिज्ञान गुप्ता उसकी चपेट में आ गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अभिज्ञान मध्य प्रदेश के छतरपुर का रहने वाला था। अस्पताल में पिता डॉक्टरों की बात मानने को तैयार नहीं था। वह कभी बेटे की छाती दबाते, तो कभी उसके चेहरे को सहलाकर कहते, “भैया उठ जाओ… पापा बुला रहे हैं। बेटा प्लीज उठ जाओ… मेरे लिए उठ जाओ…” अस्पताल स्टाफ उन्हें समझाता रहा कि अब कुछ नहीं हो सकता, लेकिन पिता बार-बार यही कहते रहे, “होगा… होगा… मेरा बेटा अभी उठेगा।” यह दृश्य देखकर अस्पताल में मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। इस मामले में इस्कॉन मंदिर के प्रवक्ता रवि लोचन दास ने कहा- हादसा दुखद है, लेकिन इसमें इस्कॉन वृंदावन का कोई दोष नहीं है। नगर निगम के जोन के प्रभारी अपर नगर आयुक्त से जानकारी की तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। 2 तस्वीरें देखिए… पिता के साथ दर्शन करने आया था बेटा मध्य प्रदेश के छतरपुर के रहने वाले अनिल गुप्ता अपने 21 साल के बेटे अभिज्ञान गुप्ता के साथ वृंदावन दर्शन करने आए थे। दोपहर करीब 12 बजे पिता-पुत्र यहां के इस्कॉन मंदिर पर दर्शन करने पहुंचे। मंदिर के मुख्य गेट के पास लगे वाटर स्प्रे कूलर के नीचे अभिज्ञान चप्पल उतार रहा था। इसी दौरान कूलर में करंट आ गया और वह उससे चिपक गया। बेटे को बचाने दौड़े पिता, उन्हें भी लगा झटका बेटे को करंट लगते देख पिता अनिल उसे बचाने दौड़े। अनिल गुप्ता को भी करंट का झटका लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह पिता-पुत्र को कूलर से अलग किया और हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रमण रेती पुलिस चौकी से पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और करंट लगने से घायल हुए युवक और पिता को लेकर अस्पताल ले जाने के लिए दौड़ पड़े। जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे पिता पुत्र को डॉक्टरों ने चेक किया। जिसके बाद अभिज्ञान गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। अनिल को प्राथमिक उपचार दिया। जिसके बाद वह स्वस्थ हो गए। बेटे की मौत की जानकारी मिलते ही पिता का हाल-बेहाल हो गया। पिता का आरोप था कि यह हादसा जिम्मेदारों की लापरवाही की वजह से हुआ है। मेरा तो बेटा मुझसे हमेशा के लिए छीन गया। मैं उसके साथ दर्शन करने आया था। पिता की बेबसी की 2 तस्वीरें देखिए… इस्कॉन प्रबंधन ने कहा- कूलर नगर निगम का
पिता द्वारा इस्कॉन मंदिर प्रबंधन पर लगाए गए आरोपों पर इस्कॉन मंदिर वृंदावन के प्रवक्ता रवि लोचन दास ने कहा- यह हादसा मंदिर के मुख्य द्वार के बाहर नगर निगम द्वारा लगाए गए कूलर में करंट आने से हुआ है। हादसा दुखद है, लेकिन इसमें इस्कॉन वृंदावन का कोई दोष नहीं है। नगर निगम ने श्रद्धालुओं को राहत देने के लिए यह कूलर लगवाया था।
नगर निगम ने साधी चुप्पी
इस मामले को लेकर जब वृंदावन जोन के प्रभारी अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक से जानकारी करने का प्रयास किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद नगर निगम के मीडिया प्रभारी और सहायक आयुक्त राकेश त्यागी से जानकारी की तो उन्होंने कहा- मामले का पता करते हैं। …………… पढ़ें ये भी जरूरी खबर… चाइनीज मांझे से मंत्री के भतीजे की गर्दन कटी:बरेली में स्कूटी से जा रहा था, मंत्री दौरा छोड़कर अस्पताल पहुंचे; हालत गंभीर बरेली में चाइनीज मांझे से गन्ना राज्यमंत्री के 15 साल के भतीजे की गर्दन कट गई। वह स्कूटी से घर जा रहा था। फ्लाईओवर पर अचानक चाइनीज मांझा उसकी गर्दन से लिपट गया। जब तक वह कुछ समझ पाता, तब तक गर्दन का काफी हिस्सा कट गया। आदित्य वीर सिंह गंगवार स्कूटी के साथ सड़क पर गिर गया। पूरा शरीर खून से लथपथ हो गया। आसपास के लोग उसे तुरंत एक निजी अस्पताल ले गए। परिवार को सूचना दी गई। घटना सोमवार सुबह 6 बजे हुई। सूचना मिलते ही मंत्री अस्पताल पहुंचे और भतीजे की हालत देखकर भड़क गए। कहा- प्रतिबंध के बावजूद मांझा कैसे बिक रहा? डीएम-एसएसपी दोनों को बुलाकर बात करूंगा। पढ़ें पूरी खबर…