मथुरा, काशी और संभल लेकर रहेंगे, कोई समझौता नहीं:रामभद्राचार्य बोले- अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ होना चाहिए; लव और लैंड जिहाद से बचें

अलीगढ़ में कथा व्यास जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा- अयोध्या का गौरव लौट चुका है और अब मथुरा की बारी है। यदि अलीगढ़ की जनता स्वयं को रामभक्त मानती है तो अलीगढ़ का नाम बदलकर ‘हरिगढ़’ किया जाना चाहिए। “जहां-जहां हमारे पवित्र स्थल हैं, हम मथुरा, काशी और संभल भी लेकर रहेंगे।” ये कठमुल्ले भोली-भाली हिंदू लड़कियों को फंसाते हैं। फिर उन्हें काटकर उनके टुकड़े फ्रिज में रखते हैं। हमें इन लव जिहादों से बचना होगा। अब लैंड जिहाद भी ये लोग कर रहे हैं। अब भारत भूमि की एक इंच जमीन भी अवैध रूप से नहीं देंगे, चाहे कुछ भी हो जाए। अकराबाद क्षेत्र के लधौआ गांव में आनंद एग्रो कैम चीनी मिल परिसर में रामकथा चल रही है। सोमवार को कथा का दूसरा दिन था। हर रोज शाम करीब छह बजे से कथा शुरू होती है। लव जिहाद और लैंड जिहाद कथा के बीच में रामभद्राचार्य ने कहा- माताओं, बहनों और मित्रों को जागना होगा। हमारे यहां इस समय दो जिहाद चल रहे हैं। लव जिहाद और लैंड जिहाद। लव जिहाद से भोली-भाली हिन्दू लड़कियों को ये कठमुल्ले फंसा रहे हैं। भोली-भाली हिन्दू कन्याएं फंस जाती हैं बेचारी। अब ये कोई राजनैतिक मंच तो नहीं, ये तो व्यथा का मंच है। एक लड़की को फंसाया एक राक्षस एक कठमुल्ले ने। फिर उसको काट करके 34 टुकड़े करके फ्रिज में बंद करके रख दिया। साल भर के बाद निकली वो। वो श्रद्धा थी। लव जिहाद से हमें बचना है। और लैंड जिहाद से भी बचना है। जहां जो जमीन बेईमान खाली पाते हैं, वहीं मस्जिद बना देते हैं, वहीं कब्रगाह बना देते हैं। हम अवैध रूप से भारत भूमि की एक इंच जमीन भी नहीं देंगे, चाहे कुछ भी हो जाए। आप देख रहे हैं पूरे भारत में कमल खिला है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जिनका भारत के सबसे लंबे कार्यकाल के प्रधानमंत्री का रिकॉर्ड हो गया है। उन्होंने नेहरू के भी रिकॉर्ड को पीछे कर दिया। तो राम जी के कारण ये सब हुआ। हमने आंदोलन चलाया, जेल गए मित्रों, नज़रबंद हुए और सभी जानते हैं मैंने राम जन्मभूमि में गवाही दी और गवाही रंग लाई। हमने विजय पा ली। राम जन्मभूमि का बढ़िया मंदिर बन गया। मथुरा, काशी-संभल लेकर रहेंगे मैं आपको भरोसा दिला रहा हूं, कृष्ण जन्मभूमि भी हम लेंगे। हमने प्रतिज्ञा कर ली है कि जब तक कृष्ण जन्मभूमि का मंदिर हमें नहीं मिलता, तब तक भगवान कृष्ण के किसी मंदिर में हम दर्शन करने नहीं जाएंगे। हम वृन्दावन गए थे, पर बांके बिहारी नहीं गए। हमारी प्रतिज्ञा को भगवान को रखना पड़ेगा। हम कृष्ण जन्मभूमि का भी मंदिर लेंगे। वो जहाँ मस्जिद बनी है, वही मूल मंदिर जन्मभूमि है कृष्ण भगवान की। ये तो एक मंदिर झूठा बना दिया गया है। हम कृष्ण जन्मभूमि का भी मंदिर लेंगे, काशी विश्वनाथ भी लेंगे, संभल भी लेंगे। कोई समझौता नहीं करेंगे। शिव-सती प्रसंग और राम के परमब्रह्म स्वरूप का वर्णन उन्होंने याज्ञवल्क्य और भारद्वाज संवाद का उल्लेख करते हुए कहा कि दशरथ पुत्र भगवान राम ही परमब्रह्म हैं। उन्होंने कहा कि मन के तीन, वाणी के चार और शरीर के तीन पाप होते हैं। श्रीरामकथा इन दस प्रकार के पापों को दूर करने का माध्यम है। राम और सीता की 10 लीलाओं का किया वर्णन रामभद्राचार्य ने भगवान राम की पांच और माता सीता की पांच लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि जगत जननी सीता का भगवान राम से विवाह होने के कारण वे समस्त सृष्टि की माता कहलाती हैं। राम और सीता की ये दस लीलाएं मनुष्य के पापों का नाश करती हैं। पुष्प वर्षा कर किया स्वागत कथा स्थल पहुंचने से पहले आयोजकों और श्रद्धालुओं ने रामभद्राचार्य का भव्य स्वागत किया। देवेंद्र सिंह, पंकज मिश्र, टैनी ठाकुर, प्रताप सिंह, ऋषिपाल सिंह, एसके सिंह राणा, नीरज शर्मा, अवधेश शर्मा, मोनू सिंह, रिंकी, कोमल कुमारी, पवन ठाकुर, मोहित उपाध्याय, ठाकुर रविकांत पाराशर, दीपक कुमार, सौरभ दीक्षित और राजेंद्र पाल सिंह सहित अन्य लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। —————————————- ये खबर भी पढ़ें- चाइनीज मांझे से मंत्री के भतीजे की गर्दन कटी:बरेली में हालत नाजुक देख मंत्री भड़के, बोले- बैन के बाद कैसे बिक रहा बरेली में चाइनीज मांझे से यूपी के राज्यमंत्री संजय गंगवार के 15 साल के भतीजे की गर्दन कट गई। सोमवार सुबह करीब 6 बजे आदित्यवीर सिंह गंगवार स्कूटी से स्टेडियम जा रहा था। फ्लाईओवर पर अचानक चाइनीज मांझा उसकी गर्दन से लिपट गया। पढ़िए पूरी खबर