यूपी के 31 जिले में लू चलने का अलर्ट:बांदा देश का सबसे गर्म शहर रहा, 25 जून तक आ सकता है मानसून

यूपी के 31 जिलों में मौसम विभाग ने लू चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने पिछले 24 घंटे के तापमान की सूची जारी की जिसमें देश का सबसे गर्म शहर बांदा रहा। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- 24 जून तक पारा लगातार बढ़ता रहेगा। हीटवेव बढ़ेगी। मानसून की रफ्तार भी धीमी है। मानसून के लिए अभी कम से कम 5 दिन इंतजार करना पड़ सकता है। इन जिलों में चलेगी लू
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर एवं आस पास के क्षेत्र । यूपी में अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए
यूपी में मौसम के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…