राममंदिर चढ़ावा चोरी की रिपोर्ट SIT ने सरकार को सौंपी:150 पेज की रिपोर्ट में FIR और ट्रस्ट को दोबारा गठित करने की सिफारिश

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT ने अपनी जांच रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है। मंगलवार सुबह SIT की टीम अपर मुख्य सचिव (गृह) संजय प्रसाद के कार्यालय पहुंची और उन्हें रिपोर्ट सौंपी। टीम ने बताया कि यह फिलहाल प्रारंभिक रिपोर्ट है। रिपोर्ट करीब 150 पन्नों की बताई जा रही है। इसमें 150 लोगों से पूछताछ की डिटेल है। सूत्रों के मुताबिक, टीम ने मामले में FIR दर्ज करने और ट्रस्ट को दोबारा गठित करने की सिफारिश की है। यह भी सिफारिश की गई है कि किसी सीनियर अफसर को मंदिर का CEO नियुक्त किया जाए। साथ ही, डिटेल जांच के लिए SIT को और समय दिया जाए। सूत्रों के मुताबिक, SIT ने रिपोर्ट में पिछले 5 सालों के चढ़ावे का ऑडिट कराने की भी सिफारिश की है। इसके अलावा, चढ़ावे में अनियमितता रोकने के लिए कई सुझाव दिए गए हैं, जैसे कर्मचारियों की नई भर्ती। अब इस रिपोर्ट पर सीएम योगी अंतिम निर्णय लेंगे। SIT यानी स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम में लखनऊ कमिश्नर विजय विश्वास पंत (IAS), IG लखनऊ रेंज किरण शिवकुमार और यूपी फाइनेंस एंड अकाउंट्स सर्विस के विशेष सचिव (वित्त) नीलरतन कुमार शामिल हैं। टीम ने राम मंदिर की 6 दिनों तक जांच की थी। राम मंदिर ट्रस्ट की सिफारिश पर सीएम योगी ने 14 मई को SIT का गठन किया था। इन्हें अयोध्या छोड़कर न जाने की चेतावनी मिली सपा प्रमुख और पूर्व मंत्री ने चोरी का मुद्दा उठाया था राम मंदिर से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-