सीएम योगी 3 दिवसीय गोरखपुर दौरे पर गुरुवार शाम पहुंचे। चिलुआताल थाने के सामने बने अक्षय पात्र किचन का उद्घाटन किया। यहां परिषदीय स्कूल के बच्चों को अपने हाथों से योगी ने भोजन परोसा। उन्होंने बच्चों को खीर परोसकर उनका हालचाल भी जाना। योगी ने किचन की व्यवस्था का जायजा लिया। ये किचन तीन एकड़ क्षेत्र में फैला है। इसमें पार्किंग भी है। यहां करीब 200 कर्मचारी काम करेंगे। स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति के अनुसार ताजा और गर्म भोजन तैयार कर समय पर पहुंचाया जाएगा। इस किचन में बना मिड डे मील शहर के 11 ब्लॉकों के स्कूल में भेजा जाएगा। अक्षय पात्र किचन की नई व्यवस्था लागू होने के बाद स्कूलों में कार्यरत रसोइयों को भोजन तैयार करने की जिम्मेदारी नहीं रहेगी। एजेंसी की ओर से तैयार भोजन सीधे स्कूलों तक पहुंचाया जाएगा। इससे भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और पोषण मानकों का बेहतर ढंग से पालन किया जा सकेगा। इससे स्कूलों में भोजन बनाने में लगने वाला समय बचेगा। बच्चों को निर्धारित समय पर भोजन मिल सकेगा। इस किचन में मशीनों से हर घंटे 40 हजार रोटियां बनाई जा सकेंगी, जबकि स्टीम तकनीक से मात्र 15 मिनट में 1200 किलो चावल पकाया जाएगा। तीन से चार घंटे के भीतर एक लाख बच्चों का भोजन तैयार हो जाएगा। यहां से स्कूलों तक भोजन पहुंचाने के लिए करीब 100 वाहनों की व्यवस्था की गई है। 3 तस्वीरें देखिए- योगी की 5 बड़ी बातें जानिए योगी के कार्यक्रम से जुड़ी अपडेट्स के लिए नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए…