सांप को 10 बार मुंह में डालकर सिर पर लपेटा:दांतों से काटते ही जमीन पर गिरा, बिजनौर में पूरे शरीर में जहर फैला

बिजनौर में एक युवक ने घर में घुसे सांप को मार डाला। फिर उसके साथ स्टंट करने लगा। युवक ने सांप को 10 बार अपने मुंह में डाला और दांतों से काटा। इसके बाद सिर पर लपेट लिया। युवक का वीडियो शुक्रवार को सामने आया। इसमें वह सांप को मुंह में डालकर उससे खिलवाड़ करते दिख रहा। सांप के साथ स्टंटबाजी के कुछ देर बाद ही युवक जमीन पर गिर पड़ा और उसकी तबीयत बिगड़ गई। घरवालों ने पहले उसकी झाड़-फूंक कराई। लेकिन उसकी हालत बिगड़ती चली गई। इसके बाद युवक को इलाज के लिए सीएसी में भर्ती कराया गया। घटना नहटौर थाना क्षेत्र के शादीपुर गांव की है। पढ़िए पूरा मामला… सांप के जहरीले अंश शरीर में जाने की आशंका शादीपुर गांव का रहने वाला सलीम (42) मजदूरी करता है। परिवार में पत्नी नाजिया और तीन बच्चे हैं। इनमें दो बेटे और एक बेटी है। गुरुवार देर रात सलीम के घर में एक सांप घुस आया था। सलीम ने सांप को मार दिया। इसके बाद उसने मजाक-मजाक में मरे हुए सांप के साथ स्टंट करते हुए वीडियो बनवाया। वीडियो में सलीम कई बार सांप को मुंह में डालते और उसके साथ करतब करते नजर आ रहा है। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने उसका वीडियो बना लिया। स्टंट करने के कुछ देर बाद सलीम की तबीयत बिगड़ने लगी। घरवालों ने आशंका जताई जा रही है कि सांप का जहरीला अंश मुंह के जरिए उसके शरीर में पहुंच गया, जिससे उसकी हालत खराब हो गई। अस्पताल ले जाने से पहले झाड़-फूंक कराते रहे परिजन तबीयत बिगड़ने के बाद घरवाले सलीम को स्थानीय ओझा के पास ले गए और झाड़-फूंक कराने लगे। इलाज में देरी होने से उसकी हालत और बिगड़ गई। जब सलीम बेहोश होने लगा तो घरवाले उसे गुरुवार रात 10:45 बजे नहटौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे। हालत में सुधार न होने पर सलीम को सीएचसी से बिजनौर हायर सेंटर रेफर किया गया। जहां इलाज के बाद शुक्रवार सुबह 3:30 बजे उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। सलीम की पत्नी नाजिया ने बताया कि अस्पताल में इलाज के बाद अब उसकी हालत में सुधार है। हायर सेंटर के डॉक्टर सोहेल ने बताया- देर रात मरीज को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया था। परिजनों ने बताया था कि सांप के साथ खेलते समय उसे काट लिया था। हालांकि शरीर पर सांप के काटने के कोई निशान नहीं मिले थे। सावधानी के तौर पर मरीज को 10 एंटी वेनम इंजेक्शन लगाए गए। हालत में सुधार के बाद उसे अस्पताल से घर भेज दिया गया। ————————————- आग लगने पर तुरंत खुले, ऐसा हो ऑटोमैटिक लॉक:बिल्डिंग में फायर अलार्म-एग्जिट गेट जरूर चेक करें; लापरवाही पर यहां करें शिकायत लखनऊ की एक बिल्डिंग में हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे देश को झकझोर दिया। इस दर्दनाक हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। जांच में फायर सेफ्टी के पर्याप्त इंतजाम न होना, इमरजेंसी एग्जिट की कमी और बिजली कटने से ऑटोमैटिक गेट न खुलने को हादसे का कारण बताया गया। पढ़िए पूरी खबर…