लखनऊ में सुबह से बादल छाए, बारिश जारी:यूपी के 50 जिलों में आज लू का अलर्ट, प्रयागराज देश का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा

यूपी में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। लखनऊ में सुबह से बादल छाए हैं और हल्की बारिश हो रही है। वहीं शनिवार रात करीब 11 बजे लखनऊ-कानपुर में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई। आज यानी रविवार को मौसम विभाग ने 50 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। वहीं उत्तर प्रदेश में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी बनी हुई है। मौसम विभाग ने करीब 50 जिलों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, 30 जून तक लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है। हालांकि, इसके बाद प्रदेश में मानसूनी बारिश होने की संभावना है, जिससे मौसम में बदलाव आएगा। विशेषज्ञों का अनुमान है कि जुलाई के पहले सप्ताह में अच्छी बारिश होने पर अधिकतम तापमान में 7 से 9 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इससे लोगों को भीषण गर्मी और लू से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। 2 दिन बाद यूपी में मानसूनी बारिश शुरू होगी मौसम विभाग का कहना है कि 29 जून तक लू परेशान करती रहेगी। इसके बाद यूपी में मानसूनी बारिश शुरू होगी। जिन इलाकों में बारिश नहीं भी होगी, वहां भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। तापमान में 8°C से 9°C तक गिरावट आएगी। इससे झुलसाने वाली गर्मी और लू से राहत मिलेगी। 30 जून से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा। मानसून की एंट्री के लिए मौसमी सिस्टम एक्टिव लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- मानसून 16-17 दिनों से महराजगंज के पास रुका है। अब अगले दो दिन के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के यूपी में प्रवेश के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। आज और कल तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में तपिश और लू का असर रहेगा। इस दौरान प्रदेश के पूर्वी, तराई और कुछ अन्य इलाकों में तेज हवाएं चलने और मामूली बारिश होने की भी संभावना है। आपके शहर में मौसम कैसा है, मानसून कब तक आ सकता है? अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…