यूपी के चित्रकूट में बॉयफ्रेंड को बंधकर बनाकर NEET छात्रा के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप किया। पुलिस के मुताबिक, 20 साल की छात्रा बॉयफ्रेंड के साथ पहाड़ी पर बैठी थी, तभी आरोपी पहुंचे। खुद को वनकर्मी बताकर उन्हें धमकाया। आरोप है कि बॉयफ्रेंड को बेल्ट से पीटा और उसके हाथ-पैर गमछे से बांध दिए। तीनों छात्रा को घसीटते हुए झाड़ियों में ले गए और दरिंदगी की। वारदात के बाद तीनों फरार हो गए। बॉयफ्रेंड ने खुद के हाथ-पैर खोले और छात्रा के पास पहुंचा। उसने ही फोन करके पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना बुधवार दोपहर 3 बजे जिला मुख्यालय से 12 किमी. दूर देवांगना घाटी के जंगल में हुई। पुलिस के मुताबिक, छात्रा मध्य प्रदेश के सतना जिले रहने छात्रा चित्रकूट घूमने आई थी। वह राजस्थान के कोटा में रहकर NEET की तैयारी करती है। उसका बॉयफ्रेंड (17) चित्रकूट का ही रहने वाला है और 12वीं में पढ़ता है। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर केस दर्ज किया। एक CCTV में तीनों आरोपी बाइक से जाते दिख रहे हैं। पुलिस ने शक के आधार पर पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।
नाबालिग बॉयफ्रेंड ने बताई आपबीती बॉयफ्रेंड ने बताया- 2 साल पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई। फिर अफेयर शुरू हो गया। कुछ दिन पहले छात्रा छूट्टी पर घर आई थी। हमने उसे घूमने के लिए चित्रकूट बुलाया था। गर्लफ्रेंड बुधवार को चित्रकूट पहुंची। दोपहर एक बजे बाइक से हम दोनों देवांगना घाटी पहुंचे। घाटी की पहाड़ी पर बैठकर हम लोग रील बना रहे थे। दोपहर 3 बजे तीनों लड़के पहुंचे और पूछताछ करने लगे। गर्लफ्रेंड को बैड टच करने लगे। मैंने विरोध किया तो बेल्ट से पीटा। एक ने मुझे पकड़ लिया। बाकी दोनों गर्लफ्रेंड को धमकाने लगे। कहने लगे कि शोर मचाया तो पहाड़ी से नीचे फेंक देंगे। फिर जबरन गर्लफ्रेंड को झाड़ियों में ले गए। उसके साथ दरिंदगी की। थोड़ी देर बाद मुझे बंधक बनाकर खड़ा आरोपी भी झाड़ियों में चला गया। गर्लफ्रेंड से रेप किया। गर्लफ्रेंड चिल्लाती रही और रहम की भीख मांग रही थी। लेकिन आरोपी ने उसे नहीं छोड़ा। मैं जमीन पर पड़ा उसकी चीखें सुन रहा था। खुद को छुड़ाने के लिए छटपटा रहा था। किसी तरह मैंने अपने हाथ खोले। गर्लफ्रेंड के पास भागकर पहुंचा। तब तक आरोपी भाग चुके थे। मैंने मोबाइल से डायल-112 पर कॉल किया। नेटवर्क न होने के कारण कॉल नहीं लगी। पहाड़ी से कुछ नीचे उतरा तो मोबाइल में नेटवर्क आया। फिर से कॉल कर पुलिस बुलाई। शाम 4.45 बजे पुलिस पहुंची और हम दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया।
दोनों का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा थाना प्रभारी विवेक सिंह ने बताया- देवांगना घाटी में दुष्कर्म की सूचना के बाद पीआरवी टीम तत्काल मौके पर पहुंची। बॉयफ्रेंड को प्राइमरी इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। छात्रा का मेडिकल कराया जा रहा है। एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया- छात्रा ने पुलिस को दिए अपने बयान में गैंगरेप की बात कही है। बॉयफ्रेंड नाबालिग है। इसलिए उसका भी मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश के लिए मौके के आसपास CCTV और राहगीरों की मदद ली जा रही है। दो टीमें बनाई गई हैं। सपा विधायक ने दी घेराव की चेतावनी सपा के सदर विधायक अनिल प्रधान ने प्रदेश सरकार और पुलिस-प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा- जहां यह घटना हुई, वहां से प्रस्तावित देवांगना हवाई अड्डे की सीमा सिर्फ 500 मीटर, कलेक्ट्रेट और एसपी कार्यालय सिर्फ 3 किमी. दूर है। इसके बावजूद दिनदहाड़े इस तरह की वारदात होना कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो सपा कार्यकर्ताओं के साथ एसपी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। ———————– ये खबर भी पढ़िए- ‘मां-बाप की हत्या का कोई पछतावा नहीं’:गाजियाबाद में डबल मर्डर करने वाला बेटा बोला-पत्नी ताने देती थी, इसलिए मारा
गाजियाबाद में 20 जुलाई की रात मां-बाप की पीट-पीटकर हत्या करने वाले दोनों बेटे दीपक और ललित जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं। क्रासिंग रिपब्लिक पुलिस ने बुधवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पूरी खबर पढ़िए…