छात्र आंदोलन के बाद प्रयागराज पुलिस कमिश्नर को हटाया:पीयूष मोर्डिया को कमान, लखनऊ कमिश्नर भी बदले, यूपी में 15 IPS ट्रांसफर

यूपी सरकार ने मंगलवार दोपहर 15 IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए। इनमें डीजी रैंक के 2, एडीजी रैंक के 6, आईजी रैंक के 5 और एसपी रैंक के 2 अधिकारी शामिल हैं। लखनऊ और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर को हटा दिया गया है। लखनऊ पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सेंगर को डीजी इंटेलिजेंस बनाया गया है। उनकी जगह एडीजी सुरक्षा तरुण गाबा को लखनऊ का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। वाराणसी जोन के एडीजी पीयूष मोर्डिया को प्रयागराज का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। मोर्डिया ने अमेरिका के हार्वर्ड कैनेडी स्कूल से मास्टर ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन किया है। प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार को साइडलाइन कर दिया है। उन्हें पीटीएस मुरादाबाद का आईजी बनाया गया है। सूत्रों के मुताबिक, 25 जुलाई को नीट पेपर लीक के विरोध में प्रयागराज में हुए छात्र प्रदर्शन और हंगामे के बाद सीएम नाराज थे। गृह विभाग के सचिव IPS मोहित गुप्ता को आईजी, भ्रष्टाचार निवारण संगठन भेजा गया है। मोहित गुप्ता और जोगेंद्र कुमार जनवरी, 2026 में प्रयागराज माघ मेले के दौरान शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के शाही स्नान को लेकर हुए विवाद के बाद चर्चा में आए थे। शंकराचार्य ने मोहित गुप्ता और उनकी पत्नी, प्रयागराज की तत्कालीन मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल और कमिश्नर जोगेंद्र कुमार पर बटुकों के साथ दुर्व्यवहार और धक्का-मुक्की का आरोप लगाया था। देखिए पूरी लिस्ट- कौन हैं लखनऊ के नए कमिश्नर तरुण गाबा? 2001 बैच के IPS अधिकारी तरुण गाबा मूल रूप से चंडीगढ़ के रहने वाले हैं। शुरुआती दौर में केंद्र में तैनात रहे और केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से यूपी कैडर में 2020 में लौटे थे। CBI में भी तरुण गाबा तैनात थे। इन्होंने CBI में भी अपनी खूब धाक जमाई थी और आईपीएस राकेश अस्थाना के केस में इनको भी इंचार्ज बनाया गया था। तरुण गाबा आईजी विजिलेंस का पद भी संभाल चुके है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद आईजी (विजिलेंस) का पद तरुण गाबा को दिया गया था। साल, 2020 में यूपी में बढ़ते क्राइम ग्राफ की वजह से योगी सरकार ने एक्शन लेते हुए गृह सचिव एसके भगत को हटाकर तरुण गाबा को गृह सचिव का पद दिया था। प्रयागराज पुलिस कमिश्नर भी रह चुके हैं। मुथा अशोक जैन- हाल ही में एडीजी बने, अगले महीने रिटायर होंगे जोगेंद्र कुमार- तेज तर्रार अफसरों में गिनती, अब साइडलाइन किसको क्यों हटाया… इन्हें क्यों मिली जिम्मेदारी ट्रांसफर से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… यूपी के 41 सीनियर PCS अफसरों के तबादले:सौजन्य कुमार बहराइच SDM बने, छात्रा ने रेप का आरोप लगाया था; बिंदुलता को कानपुर भेजा यूपी सरकार ने 41 वरिष्ठ पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए। सोमवार देर रात करीब 10:30 बजे लिस्ट सामने आई। ट्रांसफर होने वालों में 10 ADM, 8 SDM और 5-5 नगर मजिस्ट्रेट और अपर आयुक्त शामिल हैं। मुख्य राजस्व अधिकारी (CRO), और मंडलीय स्तर के अफसरों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। महेंद्र कुमार सिंह को नगर मजिस्ट्रेट वाराणसी, बिंदु लता को एडीएम (न्यायिक) कानपुर नगर, संजय चावला को एडीएम (प्रशासन) आजमगढ़ और कुंवर पंकज को झांसी मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है। पढ़ें पूरी खबर…